मुख्यपृष्ठनए समाचारटेलर की दरियादिली!... सपनों की कार को सिंगर ने किया दान

टेलर की दरियादिली!… सपनों की कार को सिंगर ने किया दान

– टूर की टिकट की कीमत सुन उड़ गए होश

मनमोहन सिंह

आज खूबसूरत लड़की, जो अभी-अभी अपनी जिंदगी के १८वें बसंत में प्रवेश कर रही थी, को एक शानदार कार बतौर गिफ्ट मिली थी। उसकी जिंदगी की यह पहली कार थी। बार्बी पिंक शेवरले सिल्वरैडो।
कार मिलने की खुशी, वह भी पहली कार शानदार, १८ साल की उम्र की लड़की का क्या रिएक्शन होता? लेकिन उस खूबसूरत लड़की ने उस कार पर सिग्नेचर करके बच्चों की एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन, विक्ट्री जंक्शन गैंग को दान कर दिया। यह ऑर्गेनाइजेशन लाइलाज बीमारियों से पीड़ित बच्चों का मुफ्त इलाज करवाता है।
क्या आप जानते हैं उस लड़की को शानदार कार क्यों मिली थी? क्योंकि उस लड़की के एल्बम रिकॉर्ड लेबल बिग मशीन रिकॉर्ड्स ने रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया था। कौन थी वह लड़की? कौन थी वह सिंगर, जिसने आज भी संगीत की दुनिया में धमाल मचा रखा है वह जितनी सुंदर दिखती है जितनी खूबसूरत और कशिश भरी सुरीली उसकी आवाज है उतना एक खूबसूरत उसका दिल है, जो लोगों की पीड़ा को देखकर पसीज उठता है। वह खुले दिल से चैरिटी करने के लिए जानी जाती है दुनियाभर में।
उसका नाम है टेलर स्विफ्ट! टेलर जब ९ साल की थी, उसने महसूस किया कि वह थिएटर और म्यूजिक के लिए बनी है। वो बर्क्स यूथ थिएटर अकादमी से जुड़ गई। लगभग १२ साल की उम्र में उसने गिटार बजाना सीखा, सिक्सपेंस नन द रिचर का `किस मी’ उसका पहला गाना था।
टेलर का यह सफर जो शुरू हुआ तो उसने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। `लव स्टोरी’ ने टेलर स्विफ्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्टारडम तक भी पहुंचा दिया। सबसे ज्यादा देखे जाने वाले संगीत वीडियो में से एक है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट अभी हर रात लाइव परफॉर्मेंस से १३ मिलियन डॉलर से ज्यादा यानी १०६ करोड़ रुपए से ज्यादा कमा रही हैं। यह जलवा सिर्फ टिकट बिक्री से होने वाली कमाई का है। इसके अलावा टूर के दौरान तमाम ब्रांडेड सामानों की बिक्री भी की जाती है। हाल ही में इस अमेरिकी पॉप स्टार लाइव परफॉर्मेंस टूर इराज ने दुनियाभर के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। आप जानते हैं, आपको टेलर के एक परफॉर्मेंस देखने के कितने पैसे देने पड़ सकते थे? तकरीबन २१ हजार रुपए! उनके टूर के दौरान एक टिकट की औसत कीमत २५४ डॉलर रही! स्टोर ने टेलर को अरबपतियों की गिनती में खड़ा कर दिया है।
टूर इराज के अलावा अब टेलर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो हर एक सिंगर का होता है। पॉप स्टार बीते ६० साल में पहली जीवित स्टार हैं, जिनके चार एल्बम एकसाथ `बिलबोर्ड २०० चार्ट’ के टॉप-१० में शामिल हैं। टेलर के पिछले सभी एल्बम, `मिडनाइट्स’, `लवर’, `फोकलोर’ और `स्पीक नाउ’ बिलबोर्ड चार्ट में टॉप-१० में शामिल हो गए हैं। उनका लेटेस्‍ट एल्बम `स्पीक नाउ’ इस चार्ट में नंबर-१ पर है। इस एल्बम के गाने इन दिनों म्‍यूजिक लवर्स की जुबान पर हैं। इसमें `माइन’, `डियर जॉन’, `बैक टू दिसंबर’ और `आवर्स’ जैसे बेहतरीन गाने हैं।
टेलर ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान की। लुइसियाना बाढ़ के पीड़ितों को त्र्१ मिलियन और नैशविले बाढ़ राहत के लिए त्र्५००,००० का दान दिया। न्यूयॉर्क के पब्लिक स्कूलों को त्र्५०,००० का दान दिया। २०२० में स्विफ्ट ने पांच बच्चों की मां को ५०,००० डॉलर दिए, जिन्होंने क्रिसमस से कुछ दिन पहले अपने पति को कोविड के चलते खो दिया था। वह अपने साथी पॉप सितारों की भी मदद करती हैं। द एरास टूर के दौरान अमेरिका के फूड बैंक नेटवर्क को दान करती रही हैं। इसके अलावा टेलर स्विफ्ट यूनिसेफ के साथ मिलकर काम करके दुनियाभर में लोगों की मदद करती हैं। उन्होंने यूनिसेफ के टैप प्रोजेक्ट इनिशिएटिव में भाग लिया है इस प्रोजेक्ट के जरिए दुनियाभर के उन लोगों के लिए २.५ मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए, जिनके पास साफ पानी तक की पहुंच नहीं है। २०१५ में टेलर स्विफ्ट ने पशु अधिकार संगठन पेटा की ३५वीं वर्षगांठ की ऑनलाइन नीलामी में अपना हस्ताक्षरित गिटार दिया। नीलामी से प्राप्त सारा पैसा सीधे जानवरों को बचाने के पेटा के मिशन में इस्तेमाल किया गया। २००९ में उन्होंने बीबीसी के चिल्ड्रेन इन नीड कॉन्सर्ट में गाना गाया और इस उद्देश्य के लिए पौंड १३,००० जुटाए। २०१२ में टेलर को निकलोडियन किड्स च्वाइस अवॉर्ड्स में मिशेल ओबामा से `द बिग हेल्प अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। २०१५ के लिए डूसमथिंग `गॉन गुड’ की फेहरिस्त में भी पहले स्थान पर रही।
यह सब पढ़कर आपको ऐसा नहीं लगता है कि हमारे देश में भी कोई ऐसा दरियादिल कलाकार हो?
अगर आप म्यूजिक लवर्स हैं तो यकीनन आपको ग्रैमी अवॉर्ड के बारे में पता होगा। टेलर स्विफ्ट ने साल के सबसे अधिक सॉन्ग्स के नॉमिनेशन के साथ इतिहास रच दिया है। उन्हें इस वैâटगरी में ७ गानों के लिए नॉमिनेशन मिला है। उनके गानों की धूम इस साल रही। १० नवंबर को ग्रैमी अवॉर्ड २०२४ का एलान किया गया। अवॉर्ड अगले साल ५ फरवरी को शुरू हो रहे हैं। इस दिन इस अवॉर्ड फंक्शन की सेरेमनी होगी, जो भारतीय समय के अनुसार, सुबह ६.३० से होगी। आप इसे सीबीएस पर लाइव देख सकते हैं। फिर लौट चलते हैं बात करते हैं उस लड़की की दरियादिली की, जिसने अपनी पहली कर दे दी थी एक चैरिटी में।
स्विफ्ट ने फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरा है। `टेलर स्विफ्ट: द एरास टूर’ वह फिल्म है, जिसमें उन्होंने खुद का किरदार निभाया है। यह फिल्म दुनियाभर में हंगामा मचा रही है। एएमसी थिएटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, १२ अक्टूबर, २०२३ को फिल्म रिलीज होने (एक दिन पहले) से पहले ही दुनियाभर में टिकटों की बिक्री १०० मिलियन डॉलर से अधिक हो गई थी। टिकटिंग सर्विस फैडैंगो के अनुसार, `टेलर स्विफ्ट: द एरास टूर’ ने २०२३ में पहले दिन की सबसे अधिक टिकट बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनाया। यह `जस्टिन बीबर: नेवर से’ को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे अधिक कमाई करनेवाली कॉन्सर्ट फिल्म भी बन गई है। फिलहाल, हिंदुस्थान में स्विफ्ट टेलर के फैंस विशेषकर यंगस्टर इस फिल्म को देखने के लिए टूट पड़े हैं। यदि आप मुंबई में है तो इस फिल्म को देखकर तो टेलर की `एराज टूर’ का आनंद उठा सकते हैं।

अन्य समाचार