विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
कश्मीर के पहलगाम में हुए स्तब्धकारी आतंकी हमले में २७ निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या पर देशवासी आक्रोशित हैं। सरकार से तत्काल प्रतिक्रिया स्वरूप बड़ी सैन्य कार्रवाई के जरिए चहुंओर दहशतगर्दों को नेस्तनाबूद कर देने की मांग की जा रही है। लोगों का गुस्सा छलक रहा है। लगातार दूसरे दिन भी सुल्तानपुर शहर में पाक के पुतले फूंकने, धरना प्रदर्शन-ज्ञापन और कैंडल मार्च का सिलसिला जारी रहा।
गौरक्षा वाहिनी व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर मोदी सरकार से आतंकवाद के खात्मे के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। वहीं औषधि विक्रेता संघ ने कैंडल मार्च तिकोनिया पार्क से सिविल लाइन स्थित आजाद पार्क तक निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर लोगों ने भारत माता के जयकारे और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ ‘आतंकवाद हाय-हाय’ के नारे लगाए। संघ अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरता की पराकाष्ठा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने का अनुरोध किया। मार्च में प्रमोद मिश्र, अंजनी जायसवाल, विजय प्रकाश, रमेश मिश्र, संतोष सिंह राज, अनिल पांडे, हाजी फिरोज अहमद, ताजिम खान, कामिल अहमद, अतुल कसौधन, दीपक जायसवाल, मनोज दुबे, मनोज श्रीवास्तव, सर्वेश त्रिपाठी, कृष्णा जायसवाल, तारिक, चंद्र प्रकाश अग्रहरि, महेश मिश्र आदि मौजूद रहे। भाजपाइयों के चेहरे पर भी पहलगाम को लेकर प्रतिशोध नजर आया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने तिकोनिया पार्क से आजाद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने पर्यटकों की धार्मिक पहचान करके हत्या किए जाने को घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि पहलगाम नरसंहार के गुनहगार बख्शे नही जाएंगे।पाकिस्तान और उनके सरपरस्त आतंकवादियों को भारत करारा व माकूल जवाब देगा।आतंक के आकाओं की भी कमर तोड़ी जाएंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने भी आतंकी कृत्य की कड़ी भर्त्सना की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पूजा कसौधन, रेखा निषाद, शौर्य वर्धन सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, किन्नू तिवारी, संजय सोमवंशी, सुमन राव कोरी, एमपी त्रिपाठी, आशीष सिंह रानू, आमोद विक्रम सिंह, सचिन पाण्डेय, राम कृष्ण शुक्ला दीपू, दीपक सिंह, हेमंत तिवारी, अफजल अंसारी, सचिन कसौधन, धर्मेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। इसके बाद राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना के बाद कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘शांति और मानवता की जय’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने कहा, “यह शर्मसार करने वाली घटना हमारी तहजीब और तालीम पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने इसे कायरतापूर्ण और घोर निंदनीय कृत्य है। प्राशिस प्रवक्ता निजाम खान ने कहा, देश शोक में डूबा है। हम सबको मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा। कार्यक्रम में विनोद पांडे, एम एच खान अलगौरी, माशिस जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र,आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, अमान उल्लाह खान, अब्दुल हकीम, मोइन खान एडवोकेट, मोहर्रम, प्रशांत पाण्डेय, विनोद यादव, राज कुमार यादव सरदार गुरुप्रीत सिंह, विनय पांडेय, रमन तिवारी, मुहम्मद मुज्तबा अंसारी, लईक अहमद, इश्तियाक अहमद, राजमणि यादव, अरुण शुक्ला, अंजनी शर्मा, अब्दुल मोमिन, राशिद खान, शेक नजर एडवोकेट, आफताब अहमद, हेमंत यादव, संतोष चौरसिया, राशिद वर्दी टेलर, राम बहादुर मिश्र, शिव नारायण वर्मा, हाजी फैज उल्ला अंसारी, अजीम किदवई, डॉ. हृषिकेशभानु सिंह,नफीसा बानो, सर्व देव शुक्ला,हृदयराम,देशराज, अखिलेश यादव,अनिल कुमार, डॉ. कमालुद्दीन, आदिल आसिफ, डॉ. रितेश सिंह, बृजेश सिंह, अजीत सिंह यादव, अमानत खान, अरशद खान, सुनील यादव, मुईद अशरफ, इरफान खान, असरार अहमद, शादाब खान, कारी सरताज, संदीप शर्मा व जमात इस्लामी हिंद समेत कई संगठनों ने हिस्सा लिया।