मुख्यपृष्ठनए समाचारतेजस्वी यादव लाएंगे `माई बहिन मान योजना'!

तेजस्वी यादव लाएंगे `माई बहिन मान योजना’!

बिहार की राजनीति में हलचल मचाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने २०२५ विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए `माई बहिन मान योजना’ शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने २,५०० रुपए सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाएंगे। दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, `यह योजना माताओं और बहनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए होगी। सरकार बनने के एक महीने के भीतर यह योजना लागू कर दी जाएगी।’ उन्होंने राज्य की महिलाओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, `अब आपकी सारी परेशानियां हमारी होंगी। हमें आपका आशीर्वाद चाहिए।’

अन्य समाचार