मुख्यपृष्ठनए समाचारराज्य के मुख्यमंत्री एक शंकाशील आत्मा हैं! ... संजय राऊत का जोरदार हमला

राज्य के मुख्यमंत्री एक शंकाशील आत्मा हैं! … संजय राऊत का जोरदार हमला

– फेक नैरेटिव पर भी किया घातियों पर प्रहार
सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य के मुख्यमंत्री संशयवादी आत्मा हैं। उनका आधा दिन जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास में बीतता है। इसलिए उनका संदेहास्पद होना स्वाभाविक है। बदलापुर में हजारों, लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने यह भी सोचा होगा कि इन प्रदर्शनकारियों पर किसी ने जादू कर दिया होगा, क्योंकि वे जादू-टोना के प्रेमी हैं। इस तरह का जोरदार हमला करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने फेक नैरेटिव को लेकर भी घातियों पर हमला किया।
बदलापुर के एक स्कूल में नाबालिग बच्चियों के साथ स्कूल के ही स्टाफ ने दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर गुस्से की लहर पैदा हो गई है और बदलापुर समेत पूरे राज्य में जन आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर संदेह जताते हुए कहा कि यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। इस पर संजय राऊत ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री शिंदे की जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी आंखें खोलेंगे तो देखेंगे कि बदलापुर की घटना का असर पूरे प्रदेश में हो रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के बेटे के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इतने डरे और सहमे हुए थे कि मुख्यमंत्री और उनके सांसद पुत्र तक प्रदर्शनकारियों से नहीं मिलने जा सके। बदलापुर की पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत लेने को पुलिस तैयार नहीं थी। वह मां गर्भवती थी और उसे १० घंटे तक इंतजार कराया गया। क्या विपक्ष ने ऐसा किया? विपक्ष का क्या दोष? इस तरह के सवाल भी संजय राऊत ने पूछा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की एक क्लिप वायरल हो रही है और वे कह रहे हैं कि दो-चार महीने पहले महाराष्ट्र में ऐसी ही एक घटना हुई थी और हमने इसे फास्ट ट्रैक पर चलाकर दो महीने के अंदर आरोपियों को फांसी दे दी। यह घटना किस क्षेत्र में घटी? यह मामला किस न्यायालय के समक्ष चला? उन्हें इस बात का खुलासा करना चाहिए कि किस कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई और किस जेल में आरोपी को फांसी दी गई।

अन्य समाचार