मुख्यपृष्ठनए समाचारराज्य प्रशासन की कमान महिला के हाथ!..पहले पति, फिर पत्नी ने संभाला...

राज्य प्रशासन की कमान महिला के हाथ!..पहले पति, फिर पत्नी ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य के मुख्य सचिव डॉ. नितीन करीर का कार्यकाल ३० जून को खत्म हो गया है। उनकी जगह सुजाता सौनिक को मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया है। सुजाता राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वर्ष १९८७ बैच की सुजाता पूर्व मुख्य सचिव मनोज सौनिक की पत्नी हैं। राज्य के इतिहास में पहली बार मुख्य सचिव के तौर पर किसी महिला अधिकारी को मौका दिया गया है। सुजाता सौनिक के साथ राजेश कुमार, इकबाल सिंह चहल का नाम भी चर्चा में रहा, लेकिन इन दोनों से वरिष्ठ सुजाता को मौका दिया गया है।
सुजाता सौनिक वर्तमान में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। वह १९८७ बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के अनुसार, सौनिक सबसे आगे हैं इसलिए उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया। वरिष्ठता के अनुसार, १९८७ बैच की अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सुजाता सौनिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व राजेश कुमार (१९८८) और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल (१९८९) मुख्य सचिव पद की रेस में थे।

अन्य समाचार