मुख्यपृष्ठनए समाचारएलीफेंटा गुफाओं की हालत खराब! ...फेरी में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर...

एलीफेंटा गुफाओं की हालत खराब! …फेरी में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग

सामना संवाददाता / मुंबई
कोलाबा में प्रस्तावित मरीना पर स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। यह योजना पहली बार २०११ में आई थी, जब पृथ्वीराज चव्हाण मुंख्यमंत्री थे। यह विचार ३ फरवरी २०११ को अजीत कुमार जैन (मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और आरएच ख्वाजा भारत सरकार के पर्यटन सचिव) के बीच बैठक में सामने आया था। बैठक के दौरान ख्वाजा ने गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा और मंडवा जानेवाली फेरियों को लेकर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने एलीफेंटा गुफाओं की खराब हालत की आलोचना की और फेरी में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत बताई। ख्वाजा ने महाराष्ट्र सरकार से इन समस्याओं को हल करने के लिए तुरंत कदम उठाने की सिफारिश की थी, जिसमें मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (अब मुंबई पोर्ट अथॉरिटी) और भारतीय नौसेना से फ्लोटिंग जेट्टी बनाने की अनुमति प्राप्त करना शामिल था। ख्वाजा ने यह भी कहा था कि राज्य परिवहन विभाग को मझगांव स्थित फेरी व्हार्फ को आधुनिक बनाने के लिए प्रस्ताव पर काम करना चाहिए।

 

 

अन्य समाचार

एक हैं हम