मुख्यपृष्ठविश्वसनकी तानाशाह ने सेना को दिया आदेश परमाणु हमले की करो तैयारी!...

सनकी तानाशाह ने सेना को दिया आदेश परमाणु हमले की करो तैयारी! …किम जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दी धमकी

एजेंसी / सियोल
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपनी तानाशाही रवैये से सुर्खियों में बने रहने के लिए वह अपनी धमकियों के लिए भी जाना जाता है। किम ने एक बार फिर परमाणु हमले की धमकी दी है। किम ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अमेरिकी परमाणु संपत्ति से जुड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार करने का आरोप लगाते हुए युद्ध को रोकने के लिए किसी भी समय परमाणु हमले करने के लिए सेना को तैयार रहने का आह्वान किया। रिपोर्ट के अनुसार किम की यह धमकी ऐसे समय में आई है जब अलग-थलग पड़े देश ने दुश्मन देशों के खिलाफ कड़ी चेतावनी भेजने के लिए अपनी सामरिक परमाणु हमले क्षमताओं और युद्ध निवारक में सुधार लाने के उद्देश्य से अभ्यास किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने भी सैन्य अभ्यास का आयोजन किया। इस दौरान एक मॉक न्यूक्लियर वारहेड ले जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को भी दागा गया। एजेंसी ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य सहयोगियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी भेजने के लिए ‘युद्ध प्रतिरोध और परमाणु जवाबी क्षमता’ को मजबूत करना था। केसीएनए ने कहा कि अभ्यास में मॉक न्यूक्लियर वारहेड से लैस एक बैलिस्टिक मिसाइल ने सामरिक परमाणु हमले के परिदृश्य के तहत ८०० मीटर की ऊंचाई पर लक्ष्य को भेदने से पहले ८०० किमी की दूरी तय की।

कई मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है उत्तर कोरिया
पिछले एक महीने के अंदर उत्तर कोरिया ने एक के बाद एक कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास का विरोध कर रहा है। ये युद्ध अभ्यास १३ मार्च से शुरू हुआ है और २३ मार्च तक चलना है। दक्षिण कोरिया और जापान ने पूर्वी तट से एक उत्तर कोरियाई की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी थी। जो हाल के हफ्तों में मिसाइल परीक्षणों की श्रृंखला में लेटेस्ट है।

लगातार कर रहा है परीक्षण
केसीएनए की तस्वीरों से पता चला है कि किम ने फिर से अपनी छोटी बेटी के साथ इस युद्धाभ्यास में भाग लिया था और इस दौरान मिसाइल लांच होने से पहले आग की लपटें उठ रही थीं। रविवार को ही दक्षिण कोरिया और जापान ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। हाल के हफ्तों में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं।

सेना में ८ लाख नागरिकं की भर्ती करेगा उत्तर कोरिया
अमेरिका के खिलाफ जंग लड़ने के लिए उत्तर कोरिया में लगभग ८ लाख नागरिकों ने सेना में भर्ती होने के लिए हस्ताक्षर किया। उत्तर कोरिया ने बताया कि लगभग ८००,००० छात्रों और श्रमिकों ने अकेले देश भर में संयुक्त राज्य अमेरिका का मुकाबला करने के लिए सेना में भर्ती होने या फिर से भर्ती करने की इच्छा व्यक्त की। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया का यह दावा अमेरिका-दक्षिण कोरिया के चल रहे सैन्य अभ्यास के जवाब में अपनी ह्वासोंग-१७ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लांच करने के बाद आया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के शिखर सम्मेलन के लिए टोक्यो जाने से कुछ घंटे पहले, उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में दागा था।

अन्य समाचार