मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
भारतीय सेना के शहीद कीर्तिचक्र विजेता वैâप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता और उनकी विधवा बहू स्मृति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब शहीद वैâप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता ने अपनी बहू स्मृति सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंशुमान सिंह २०२३ में सियाचिन में शहीद हो गए थे। बता दें कि ५ जुलाई २०२४ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद वैâप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। ये सम्मान उनकी पत्नी स्मृति सिंह और उनकी मां मंजू देवी ने लिया था। सास और बहू की एक साथ भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन तस्वीरों में साथ दिखने वाले इन लोगों के रिश्ते में दरार आ गई है। शहीद वैâप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा शहीद हुआ, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला है। उनका कहना है कि सम्मान और अनुग्रह राशि (मुआवजा) सबकुछ बहू लेकर चली गई है। उन्होंने कहा है कि उनका बेटा भी गया है और बहू भी चली गई है। शहीद वैâप्टन के पिता रवि प्रताप सिंह ने कहा, `मेरी बहू (अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी) अपना एड्रेस भी चेंज करवा चुकी हैं। तो हमारे पास क्या है? तो ये मुद्दा सामने जरूर आया था कि इसमें चीजों में बदलाव आने की जरूरत है। जैसे १९९९ की लड़ाई के बाद बदलाव हुआ था, इसमें भी बदलाव होना चाहिए। इसलिए इसमें एनओके की परिभाषा सही से होनी चाहिए। इसमें अच्छे से जानकारी देनी चाहिए कि, परिवार और पत्नी के पास क्या-क्या रहेगा। इसमें हर एंगल को देखा जाना चाहिए…वरना मेरे जैसे लोग भोगते रहेंगे।’