मुख्यपृष्ठनए समाचारडेढ़ साल बाद जागी घाती सरकार! ...मनपा स्कूलों में लगेंगे २,८०० सीसीटीवी...

डेढ़ साल बाद जागी घाती सरकार! …मनपा स्कूलों में लगेंगे २,८०० सीसीटीवी कैमरे

शिक्षा अधिकारी के निलंबन के बाद लिया पैâसला
१८ करोड़ के खर्च के साथ २ महीने में पूरा होगा काम
सामना संवाददाता / मुंबई
छात्राओं की सुरक्षा के लिए मुंबई मनपा ने १२३ स्कूलों में अगले दो महीनों के भीतर कुल २,८०० सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का आदेश डेढ़ साल पहले ही दिया गया था, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अब जब बदलापुर की घटना सामने आई है तो सरकार नींद से जागी है। सरकार ने अगले २ महीनों में उक्त स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का काम पूरा करने का आश्वासन दिया है इसके लिए १८ करोड़ रुपए खर्च होंगे और डेढ़ साल में सीसीटीवी नहीं लगा पाने की असफलता का ठीकरा शिक्षा अधिकारी राजेश कंकाल के सिर पर फोड़ते हुए उनका निलंबन  कर दिया है, जिसके बाद मनपा प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
 छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर
बदलापुर के आदर्श स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुए अत्याचार की घटना के बाद न केवल मुंबई, बल्कि राज्य के सभी स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर हो गया है। बदलापुर की घटना से आम जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है, जबकि महिलाओं और नाबालिग लड़कियों पर हो रहे अत्याचार की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसलिए मनपा ने भी सतर्कता बढ़ाई है और स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू किया गया है।
अपराध होंगे कम?
मुंबई मनपा के स्कूलों में लगभग चार लाख छात्र पढ़ते हैं, जिनमें आधी संख्या छात्राओं की है। इन बच्चियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इन सीसीटीवी वैâमरों की रिकॉर्डिंग और बैकअप सुरक्षित रखने से अत्याचार की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और ऐसी घटना घटित होने पर अपराधियों को तुरंत सजा दिलाने में मदद मिलेगी, ऐसा मनपा के शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है।

अन्य समाचार

आया वसंत