एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई अजीबो-गरीब अनुभव किए हैं। एक आउटसाइडर होने के नाते इंडस्ट्री में उनके अपने ही स्ट्रगल रहे हैं। एक्ट्रेस अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सबने उनका हुनर देखा है। एक के बाद एक अब प्रियंका ने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर सभी अचंभित रह गए हैं। पहले उन्होंने इंडस्ट्री में पैâले नेपोटिज्म को लेकर बात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इंडस्ट्री से बाहर करने की कोशिश की गई। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कुछ बेहद शॉकिंग खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं, तब उनके साथ क्या हुआ था। उस दौरान उन्हें एक फिल्म ऑफर हुई थी, जिसमें उनका रोल अंडरकवर एजेंट का था। इस रोल के लिए प्रियंका एक ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं, जिससे वह कभी मिली ही नहीं थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक सीन में लड़के को सीड्यूस करना था। यह सीन ही ऐसा था कि इसके लिए उन्हें अपने सारे कपड़े उतारने थे। एक्ट्रेस ने बताया कि इस सीन के लिए वह बहुत सारे कपड़े पहनती थीं। तभी डायरेक्टर ने उनके स्टाइलिश से कहा, `नहीं मुझे इनका अंडरगारमेंट देखना है, वरना इस फिल्म को देखने के लिए कोई क्यों आएगा।’ प्रियंका ने बताया कि डायरेक्टर के मुंह से ऐसी बात सुनकर वह बहुत अनकंफर्टेबल हो गई थीं। यह बात उन्हें बहुत अपमानजनक भी लगी।