मुख्यपृष्ठनए समाचार`द गुजरात स्टोरी'! ... ५ वर्षों में ४० हजार महिला लापता ...प्रधानमंत्री...

`द गुजरात स्टोरी’! … ५ वर्षों में ४० हजार महिला लापता …प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के राज्य में क्या चल रहा है?

सामना संवाददाता / मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गुजरात में आखिर चल क्या रहा है? ऐसा सवाल अब देश में पूछा जाने लगा है, क्योंकि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में गुजरात सुरक्षित नहीं है। पिछले ५ वर्षों में गुजरात में ४१ हजार से अधिक महिलाएं लापता हो गई हैं। महिलाओं को क्या हुआ? यह पता लगाने में जांच एजेंसियां भी असफल साबित हुई हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने जारी की है।
गुजरात विकास के महिला विकास मॉडल का देशभर में जोरदार प्रचार किया जा रहा है। लेकिन गुजरात जीने के लिए सुरक्षित नहीं है। यह बात इस रिपोर्ट से सामने आई है। पिछले ५ वर्षों में गुजरात में ४१,६२१ महिलाएं और लड़कियां अचानक लापता हो गर्इं। संयोग से राज्य सरकार द्वारा २०२१ में विधानसभा में दिए गए एक बयान में बताया गया था कि अमदाबाद और वडोदरा में केवल एक वर्ष (२०१९-२०) में ४,७२२ महिलाएं लापता हो गई थीं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो कुछ लापता लड़कियों और महिलाओं को गुजरात के अलावा अन्य राज्यों में भेजा जाता है और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता है। गुजरात कांग्रेस के एक प्रवक्ता हिरेन बैंकर ने कहा कि भाजपा के नेता केरल में महिलाओं के बारे में बात करते हैं, लेकिन देश के पीएम और गृहमंत्री के गृह राज्य गुजरात में ४० हजार से अधिक महिलाएं गायब हैं।

वर्षवार लापता महिलाएं
२०१६ में ७,१०५,
२०१७ में ७,७१२,
२०१८ में ९,२४६
२०१९ में ९,२६८
२०२० में ८,२९०
कुल संख्या ४१,६२१

अन्य समाचार