मुख्यपृष्ठखबरेंपेड़ों का कत्ल जारी है! ... अब बांद्रा में एसटीपी प्लांट के लिए...

पेड़ों का कत्ल जारी है! … अब बांद्रा में एसटीपी प्लांट के लिए कटेंगे ५४७ वृक्ष

•  मुंबई का हरित क्षेत्र लगातार हो रहा है खत्म
रामदिनेश यादव / मुंबई
मुंबई में विकास के नाम पर हरित क्षेत्रों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कभी आरे में मेट्रो कार शेड जबरन थोपकर हजारों पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जाता है तो कभी अंडरग्राउंड पार्किंग के नाम पर गार्डन की जगह इमारत बनाकर बड़ी संख्या में पेड़ों को हटाया जाता है। इसी क्रम में अब बांद्रा के रिक्लेमेशन क्षेत्र में एसटीपी प्लांट की योजना लगाने के लिए ५,०० से अधिक पेड़ों को हटाया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में पेड़ों को नष्ट किए जाने की सूचना मिलते ही पर्यावरण प्रेमियों ने मनपा के विरोध में अभियान शुरू कर दिया है। मनपा की इस योजना से पेड़ों को होने वाले नुकसान को लेकर स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि मनपा के लोग विकास के नाम पर हरित क्षेत्रों को खत्म करने की साजिश रच रही है।
मुंबई में गंदे पानी की प्रक्रिया कर पुन: उपयोग लायक बनाने के लिए मनपा की ओर से ७ बड़े एसटीपी प्लांट बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत बांद्रा-पश्चिम स्थित बांद्रा रिक्लेमेशन में भी एसटीपी प्लांट बनाया जा रहा है। यहां एक एसटीपी प्लांट के लिए मैदान में कुल ७१९ पेड़ों में से ५४७ पेड़ों को हटाया जाएगा। कुछ पेड़ों को काटा जाएगा तो कुछ पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। यह अलग बात है कि ट्रांसप्लांट पेड़ों में जिंदा रहने वालों का प्रमाण बहुत कम होता है। यहां से पेड़ों को हटाने के संदर्भ में मनपा ने अधिसूचना जारी कर स्थानीय लोगों से सुझाव मंगवाया है।
बांद्रा नहीं रहेगा रहने लायक
एक अन्य नागरिक ने कहा कि बांद्रा में पहले से वृक्षों की संख्या कम है। मनपा यहां पटवर्धन पार्क में अंडरग्राउंड पार्विंâग योजना ला रही है, जिसके तहत कई सौ पेड़ काटे जाएंगे और अब यह दूसरी परियोजना लाकर ५४७ पेड़ काटने की तैयारी में है।
विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई गलत है
बांद्रा रिक्लेमेशन में होनेवाली पेड़ों की कटाई और हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय लोगों ने मनपा के गार्डन विभाग के ईमेल आईडी पर ईमेल भेज कर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है। इस बारे में जोरू बथेना ने कहा कि लोगों को अंधेरे में रखकर मनपा यहां प्रोजेक्ट लगा रही है। पेड़ों को हटाने के मामले में नाम के लिए सूचना जारी की गई है। इसके बारे में पूरा विवरण बताया नहीं गया है। हमने मनपा से संपर्क कर जानकारी मांगने की कोशिश की थी। लेकिन मनपा हमें अंधेरे में रखकर अपना अभियान पूरा करने में जुटी है। हमारा विकास का विरोध नहीं है, लेकिन इस तरीके से बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर विकास की योजना सिर्फ अपने फायदे के लिए लाना गलत बात है। ऐसे में हम इसका विरोध करते हैं। इस मामले में जल्द ही हम लोग मनपा आयुक्त से मिलकर अपना विरोध जताएंगे।

अन्य समाचार