मुख्यपृष्ठग्लैमरकाउच पर हुआ था लेस्बियन का खुलासा

काउच पर हुआ था लेस्बियन का खुलासा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का काला सच उजागर कर तहलका मचा दिया था। खुलासा करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें इंडस्ट्री में कॉर्नर किया जा रहा था। इस वजह से वे हॉलीवुड चली गई थीं। वहीं अब एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने लेस्बियन एनकाउंटर का खुलासा करती नजर आ रही हैं। उनके इस राज ने करण जौहर को भी हैरान कर दिया था। वैसे बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो वर्ष २०१४ का है। जब प्रियंका और दीपिका पादुकोण एक साथ करण जौहर के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं। वायरल हो रहे वीडियो में कॉफी काउच पर बैठी नजर आ रहीं दीपिका और प्रियंका से करण जौहर ने सवाल किया था कि क्या उनका कभी किसी लेस्बियन से पाला पड़ा था। इस पर प्रियंका ने एक्सेप्ट किया था कि एक बार एक महिला ने उन्हें प्रपोज किया था। उस दौरान सिचुएशन को हैंडल करने के लिए प्रियंका ने किसी के साथ रिलेशनशिप में होने का झूठ भी बोला था। प्रियंका के इस खुलासे ने दीपिका और करण को हैरान कर दिया था।

अन्य समाचार