एजेंसी / कराची
पाकिस्तान के कराची के पास गुलशन-ए-इकबाल इलाके से हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक शौहर ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर कड़ाही में उबाल रहा था, तभी उसकी बेटी पहुंच गई। जानकारी के अनुसार आशिक हुसैन अपनी बीवी नरगिस और ६ बच्चों के साथ एक स्कूल में रहता था। स्कूल काफी वीरान जगह में था इसलिए इसे बंद कर दिया गया। स्कूल बंद होने पर मालिक ने आशिक को चौकीदारी करने के लिए रखा था। १३ अप्रैल की अलसुबह घर के सभी बच्चे सोच रहे थे। तभी आशिक की बड़ी बेटी की अचानक से नींद खुली। दरअसल, उसने किसी के चीखने की आवाज सुनी थी। वह उस कमरे की ओर जाने लगी, जहां से उसे चीखने की आवाज आ रही थी। बेटी दीवार के पास बने एक छेद से अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसकी मां का पिता ने शरीर के कई टुकड़े कर कड़ाही में उबाल रहा था। यह देखकर आशिक की बेटी डर गई। वह डर कर वहां आई, जहां उसके भाई-बहन सो रहे थे। उसने अपने सभी भाई-बहनों को बताया कि पिता ने मां को मारकर टुकड़े-टुकड़े कर दिया है। सभी बच्चे फौरन उसके साथ वहां से निकलकर घर के बाहर आ गए। तभी उनकी नजर स्कूल के सामने बनी कैंटीन पर पड़ी। बेटी ने कैंटीन में देखा तो कड़ाही में कुछ पक रहा था। उसी के पास में उसके पिता खड़े थे।