मुख्यपृष्ठखेल`नवीन' का पुराना आक्रामक अंदाज... `मुंबई' के ३ शेरों को किया ताबड़तोड़...

`नवीन’ का पुराना आक्रामक अंदाज… `मुंबई’ के ३ शेरों को किया ताबड़तोड़ ढेर!

कल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में जीत भले ही किसी भी टीम की हुई हो लेकिन जलवा तो `लखनऊ’ के नवीन उल हक का रहा। नवीन अपने उसी पुराने आक्रामक अंदाज में नजर आए और देखते ही देखते मुंबई इंडियंस के ३ दिग्गजों को ताबड़तोड़ ढेर कर दिया। गौरतलब है कि नवीन ने मुंबई के बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। ऐसे बल्लेबाज जो तूफानी रफ्तार से रन बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने सबसे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को पैवेलियन लौटाया। नवीन ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को आयुष बडोनी के हाथों वैâच कराया। रोहित ने १० गेंदों पर ११ रन बनाए। इसके बाद नवीन ने एक ही ओवर में दो और बल्लेबाजों को ढेर कर दिया। ये दो बल्लेबाज थे कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव। बता दें कि सूर्यकुमार और ग्रीन की जोड़ी अच्छी साझेदारी कर रही थी। ऐसे में क्रुणाल ने नवीन को बुलाया और इस गेंदबाज ने अपना काम कर दिया। उन्होंने ११वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों को ढेर कर दिया। इस ओवर की चौथी गेंद पर नवीन ने स्लोअर गेंद फेंकी जिस पर सूर्यकुमार गच्चा खा गए और बोल्ड हो गए। इसके बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर एक और धीमी गेंद फेंकी जिस पर ग्रीन बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार ने २० गेंदों पर ३३ रन बनाए। वहीं ग्रीन को नवीन ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। उन्होंने २३ गेंदों पर ४१ रन बनाए।
मुंबई से लिया बदला
नवीन ने इस मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में ३८ रन दिए लेकिन चार विकेट ले गए। उन्होंने तिलक वर्मा को भी अपना शिकार बनाया। इस प्रदर्शन के साथ नवीन ने मुंबई से बदला ले लिया है। लखनऊ और मुंबई के बीच जब पिछला मैच हुआ था तब नवीन की मुंबई के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की थी और उन्हें एक भी विकेट नहीं लेने दिया था। नवीन ने इस मैच में चार ओवरों में ३७ रन खर्च कर दिए थे।

अन्य समाचार