राज कपूर की १०० वीं जयंती पर कई जगहों पर समारोह आयोजित किए गए। ऐसे में नई पीढ़ी को राज कपूर के बारे में काफी कुछ जानने को मिल रहा है। ऐसे में एक सवाल का मन में उठना स्वाभाविक है कि कपूर खानदान के लोग कितने पढ़े-लिखे हैं? तो आइए आपको मिलवाते हैं कपूर खानदान के एकलौते ग्रेजुएट से। ये हैं आदित्य राज कपूर। राज कपूर के भतीजे और दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर, कपूर खानदान के इकलौते ग्रेजुएट हैं। उन्होंने यह उपलब्धि २०२३ में ६७-वर्ष की उम्र में हासिल की थी। गौरतलब है, रणबीर कपूर से पहले तक कपूर खानदान के किसी पुरुष ने स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं की थी। एक्टिंग के लिए वैसे भी पढ़ने-लिखने की क्या जरूरत है।