मुख्यपृष्ठनए समाचारइस्लामी कट्टरवाद का जुनून! ...अफगानिस्तान में १४ लाख लड़कियों को किया शिक्षा...

इस्लामी कट्टरवाद का जुनून! …अफगानिस्तान में १४ लाख लड़कियों को किया शिक्षा से वंचित

एजेंसी / नई दिल्ली
इस्लामी देशों में इस्लामिक कट्टरवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अफगानिस्तान में इस्लामी कट्टरवाद सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां लड़कियों को और महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। लड़कियों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। इस संदर्भ में हाल ही में जारी हुई यूनेस्को की एक रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ है कि अफगानिस्तान में लड़कियों को बद से बदतर बनाया जा रहा है।
यूनेस्को ने बताया है कि अफगानिस्तान में तालिबान ने सत्ता में आने के बाद कम-से-कम १४ लाख लड़कियों को जानबूझकर माध्यमिक शिक्षा से वंचित किया है। यूनेस्को के मुताबिक, अफगानिस्तान में कुल २५ लाख लड़कियां शिक्षा के अपने अधिकार से वंचित हैं, वहीं यूनेस्को के इन आंकड़ों को लेकर तालिबान की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

ईरान में हिजाब शक्ति से महिलाओं का जीना दूभर
इस्लामिक देश ईरान में हिसाब की शक्ति से वहां की महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है। महिलाओं के लिए हिजाब सख्ती से अनिवार्य है। हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं पर आम जनता तो छोड़िए पुलिस भी गोलियां बरसा रही है। एक घटना में ठीक से हिजाब नहीं पहनने पर ईरान में पुलिस ने महिला को गोली मारी मार दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान तो बच गई, लेकिन जिंदगी तबाह हो गई है। ईरान के नूर शहर में कथित तौर पर ठीक से हिजाब नहीं पहनने को लेकर पुलिस ने कार सवार एक ३१ वर्षीया महिला को गोली मार दी है। महिला के परिवार के अनुसार, २२ जुलाई को हुई घटना में गोली लगने से महिला की रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद उसकी कमर के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है और कई महिलाओं की जान भी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सरकार हिजाब की सख्ती को लेकर पीछे नहीं रही है।

अन्य समाचार

रहमते नजर

भ्रम