मुख्यपृष्ठनए समाचारघर में नकली नोट छापने वाला गिरफ्तार

घर में नकली नोट छापने वाला गिरफ्तार

सामना संवाददाता / जयपुर

राजस्थान के जोधपुर में सरदारपुरा थाना पुलिस ने प्रदेश में नकली नोट छाप कर सप्लाई करने वाले युवक गुरजीत सिंह (35) पिता हंसराज सिंह निवासी कसाबिया वाला मोहल्ला, सोनार, पटियाला (पंजाब) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरोह का मास्टरमाइंड है। आरोपी ने अपने घर पर नकली नोट छापने का पूरा प्लांट बना रखा था। वहां से यह अपने गिरोह के साथ मिलकर राजस्थान के सभी जिलों में नकली नोट सप्लाई करता था। आरोपी के ठिकाने से पुलिस ने नकली नोट बनाने का सामान, कम्प्यूटर, रंगीन प्रिंटर, मशीन, नोट का पेपर, हरे रंग का फाइल पेपर रोल, स्केल, दस्ताने आदि जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 53 हजार 700 हजार रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं। इसमें 500, 200 और 100 के नोट शामिल हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
जोधपुर की माता का थाना पुलिस ने 3 जुलाई को 80 फीट रोड पर दबिश देकर एक गाड़ी से नकली नोट का बंटवारा करते युवक श्याम, सूरजाराम, राकेश, सुनील और अशोक को 45 हजार 500 हजार के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरदारपुरा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लोहावट के कुशलावा निवासी एक नाबालिग से 37 हजार 500 हजार के नकली नोट बरामद किए थे। इन आरोपियों ने ही पूछताछ में मास्टरमाइंड गुरजीत सिंह का नाम बताया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरजीत सिंह ने एक इंस्टाग्राम चैनल बना रखा था, जिसमें प्रदेशभर के युवाओं को जोड़ रखा था, जो नकली नोट अपने जिले के लिए खरीदते थे। नकली नोट के मामले में गुरजीत को पहले भी श्रीगंगानगर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहां से छूटने के बाद इसने फिर से यह काम शुरू कर दिया। गुरजीत युवाओं को 25 हजार रुपए के असली नोट के बदले एक लाख रुपए के नकली नोट दिया करता था।

अन्य समाचार