मुख्यपृष्ठसमाचारगड्ढे ने ली युवक की जान

गड्ढे ने ली युवक की जान

ठाणे। ठाणे के कल्याण-शील रोड इलाके में एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया, जिसके बाद पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार उसके ऊपर चढ़ गई। इस घटना में दोपहिया वाहन चालक सागर मिसाल (२२) की मौत हो गई है। इस घटना से सड़क पर गड्ढों का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है और ठाणेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि सागर मिसाल बुधवार दोपहर करीब २ बजे दोपहिया वाहन पर सवार होकर नई मुंबई की ओर जा रहा था। जब वे कल्याण-शील मार्ग पर पहुंचा तो उसकी बाइक गड्ढे में चली गई। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रही एक कार की चपेट में वह आ गया। इस हादसे में उसके सिर में चोट लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। सागर के परिजनों द्वारा सीसीटीवी चेक करने के बाद उसके मामा ने शील डायघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अन्य समाचार