सामना संवाददाता / मुंबई
लोकसभा चुनाव में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर वोट मांगने के लिए सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई गई थी। महायुति की कमीशनखोरी के कारण सरकार ने इस प्रतिमा में पैसा खाया इसलिए निम्न गुणवत्ता का काम करने के परिणामस्वरूप मात्र आठ माह में ही प्रतिमा ढह गई। इसे लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता भ्रष्ट महायुति को मिट्टी में दफन करेगी।
सिंधुदुर्ग के मालवण राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जिस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था, वह नेस्तनाबूद हो गई है। इस पृष्ठभूमि में महाविकास आघाडी मोर्चा को संबोधित करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि महायुति ने महाराष्ट्र का गौरव गुजरात को गिरवी रख दिया है। पंडित नेहरू द्वारा अनावरण की गई प्रतिमाएं आज भी मजबूती से खड़ी हैं। महायुति के चोरों, लुटेरों, डवैâतों ने महाराष्ट्र को लूट लिया है। प्रतिमा को तैयार करनेवाला जयदीप आपटे केवल २४ साल का है। उसे बिना किसी अनुभव के प्रतिमा बनाने की अनुमति दी गई। अब वह फरार है। वडेट्टीवार ने कहा कि इस क्षेत्र में एक भी नारियल नहीं गिरा, छत नहीं गिरी। साधारण तिरपाल तक नहीं उड़े। फिर यह प्रतिमा गिरी वैâसे? जबकि मुख्यमंत्री इसकी वजह हवा की गति बता रहे हैं।