रुक्मिणी बाई अस्पताल में चल रहा है इलाज
कल्याण: शुक्रवार को कल्याण-पूर्व में भारी बारिश से एक घर की सीमेंट की छत गिर गई, जिससे एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों में शिवपूजन प्रजापति, ललिता प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, उर्मिला प्रजापति और एक अन्य शामिल हैं। सभी को कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के उपमुख्याधिकारी दामोदर वांगन ने बताया कि यह घटना कोलसेवाड़ी और कर्पे वाड़ी क्षेत्र में हुई। फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।