मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे :  ‘१० सितंबर से १६ सितंबर २०२३’ ...यह राशि भविष्य...

बोले तारे :  ‘१० सितंबर से १६ सितंबर २०२३’ …यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
• अजय भांबी

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
आपके किसी सराहनीय कार्य की वजह से लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही संपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा। कुछ राजनीतिज्ञ लोगों से भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण अवश्य करें। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब रहेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य की कुछ कमी रहेगी।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी प्रिय संबंधी की समस्या को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपका गंभीर और सहयोगात्मक व्यवहार आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। वाहन, भूमि आदि से संबंधित खरीदारी को अभी स्थगित रखें। बच्चों के किसी कार्य को लेकर बहुत अधिक ध्यान देना होगा। व्यवसायिक कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे, परंतु आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी इसलिए चिंता न करें।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने नजदीकी संबंधी तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें। दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। व्यवसाय में परिस्थितियां काफी बेहतर होनेवाली हैं। अपने संपर्क सूत्रों के दायरे को और अधिक विस्तृत करने का प्रयास करें। इससे भविष्य संबंधी योजनाएं बनाने में सहायता मिलेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय फायदे में रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
इस सप्ताह परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। हर कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। अधिकतर समय आर्थिक संबंधी कार्यों को हल करने में व्यतीत होगा। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां और व्यवधान आ सकते हैं, परंतु आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन बनी रहेंगी। सप्ताह मध्य में कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत होगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। बच्चों का आत्मबल बनाए रखने के लिए कुछ समय उनके लिए जरूर निकालें। कार्य क्षेत्र में अभी किसी भी तरह का बदलाव न करें तथा वर्तमान व्यवस्था पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों की गतिविधियों से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। परंतु तनाव लेने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। हालांकि, कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
यह सप्ताह बहुत ही शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से व्यतीत होगा। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। फंसा हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद जरूर करें। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही बिजी रहना उचित है। कुछ रुकावट आने की वजह से टेंशन रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
आप पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा भी संभव है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली की वजह से कुछ उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपको बेहतरीन उपलब्धियां देने के लिए तत्पर रहेंगी। अधिकतर समय घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। अचानक ही कोई मुश्किल काम पूरा होने से प्रसन्नता होगी। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद-फरोख्त का मामला है तो आपको उचित सफलता मिलनेवाली है। इस समय खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, जबकि आय के स्रोत अभी कम ही रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज को स्वयं संभालें। इस सप्ताह व्यवसाय में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं है।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
इस सप्ताह सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। आपको अपने जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इस समय किसी भी प्रकार के लेनदेन संबंधी मामलों के प्रति सावधानी बरतें। विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें। व्यवसायिक मामलों में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। अभी किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पुराने मुद्दों को नजरअंदाज करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का उत्तम समय है। विवेक और चतुराई से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। आपकी जीवन शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। रुपए-पैसे संबंधी लेन-देन को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका भी बन रही है। व्यवसायिक परिस्थितियां बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा निवेश न करें। अपने विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहें।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
युवा वर्ग अपने कार्यों को सोच-समझकर करें। अत्यधिक भावुकता और उदारता में लिए गए पैâसले नुकसान भी दे सकते हैं। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। व्यवसाय में नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पति-पत्नी किसी भी गलतफहमी को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। प्रेमी-प्रेमिका का आपसी सहयोग एक-दूसरे के मनोबल को बनाकर रखेगा।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
आप किसी भी परिस्थिति में अपने संतुलित व्यवहार द्वारा उचित समन्वय बनाकर रखने में समर्थ रहेंगे। कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। किसी रुके हुए प्रॉपर्टी संबंधी मामले में गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। कहीं निवेश करने से हाथ तंग रह सकता है। दूसरों के मामले में उलझने से आपकी भी अपमानजनक स्थिति बन सकती है। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। सरकारी मामलों को यथासमय निपटाने का प्रयास करें। दांपत्य संबंध सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)

अन्य समाचार