मुख्यपृष्ठनए समाचारउल्हासनगर के वृक्ष गार्ड को है वृक्ष का इंतजार! ...दर्जनों स़ड़ रहे...

उल्हासनगर के वृक्ष गार्ड को है वृक्ष का इंतजार! …दर्जनों स़ड़ रहे हैं वृक्ष गार्ड

अनिल मिश्रा / उल्हासनगर
उल्हासनगर मनपा में जनता की मेहनत की कमाई से भरे गए टैक्स का जम कर दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी मिशाल यह है कि उल्हासनगर में सार्वजनिक बांधकाम विभाग की अनदेखी के चलते लाखों रुपए की लागत से बनाया गया वृक्ष गार्ड मनपा मुख्यालय में सड़ रहे हैं।
उल्हासनगर शहर में इन दिनों जनता की गाढ़ी कमाई से भरे गए टैक्स का मनपा प्रशासन द्वारा जमकर दुरुपयोग जारी है, जिसके कारण उल्हासनगरवासी को जो सुविधा मिलनी चाहिए, उससे वह वंचित हैं। बता दें कि उल्हासनगर शहर में पर्यावरण की ऐसी की तैसी हो रही है। उल्हासनगर में ध्वनि प्रदूषण अव्वल स्थिति में है, वहीं पर वायु प्रदूषण भी काफी है। पर्यावरण सुधार के लिए शहर में सड़कों के द्विभाजक, खाली जगह पर वृक्ष लगाने पर बल दिया जा रहा है। यातायात जाम होकर प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए वैâमरा लगाया जा रहा है, जिससे यातायात के जाम को रोक कर वायु प्रदूषण खत्म करने की दिशा में काम करना है। उसी प्रकार से शहर में वृक्ष को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने लोहे की जाली का वृक्ष गार्ड बनाए हैं। उस पर लाखों रुपए खर्च किया है। उस वृक्ष गार्ड को मनपा मुख्यालय में करीबन दो वर्ष पूर्व बना कर खुले आसमान के नीचे रखा गया है, जिस पर गर्मी, बरसात, ठंडी का दुष्परिणाम हो रहा है। वृक्ष गार्ड में जंग लग गया है। अर्थात सड़ रहा है। इसकी तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं है। आज स्थिति यह है कि मनपा प्रशासन ने इस गार्ड पर इसी तरह से अनदेखी की तो एकाध वर्ष में किसी काम का नहीं रहेगा। इस वृक्ष गार्ड के बारे में प्रभारी शहर अभियंता संदीप जाधव का कहना है कि जल्द ही सड़क के किनारे वृक्षारोपण कर दर्जनों गार्ड को वृक्ष की सुरक्षा में लगाया जाएगा।

अन्य समाचार