• कुत्ते को टहलाने निकली थी महिला
• आरोपी अचानक करने लगा था किस
एजेंसी / पेरिस
आजकल रेप से ही जुड़ी एक घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें एक महिला ने रेपिस्ट को ऐसी अजीबोगरीब और दर्दनाक सजा दी कि वो जिंदगीभर उसे याद रखेगा। महिला ने दिलेरी दिखाते हुए रेप की कोशिश करने वाले शख्स की जीभ ही काट ली और सबूत के तौर पर रक्तरंजित जीभ पुलिस को सौंप भी दिया। यह मामला प्रâांस का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एविगन्न शहर की रहने वाली एक महिला अपने कुत्ते को टहलाने के लिए घर से निकली ही थी कि उस पर एक अनजान शख्स ने रेप के इरादे से हमला बोल दिया। उसने न सिर्फ महिला के कपड़े खींचने की कोशिश की, बल्कि उसने जबरदस्ती उसे गले भी लगाया और चूमने की भी कोशिश की। इस दौरान महिला ने भी उसके चंगुल से बचने के लिए खूब संघर्ष किया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई लेकिन वह शख्स महिला को छोड़ने को तैयार ही नहीं था। इसी बीच मौका मिलते ही महिला ने भी गुस्से में उसकी जीभ ही काट ली।
रेपिस्ट की जीभ काटने के बाद महिला तुरंत पुलिस के पास पहुंची और उन्हें सबूत के तौर पर जीभ का टुकड़ा सौंप दिया। ऐसा सबूत देख कर तो पुलिस भी चौंक गई। महिला का हाथ पूरी तरह से खून से लाल था और उसके हाथ में ही रेपिस्ट के जीभ का टुकड़ा था। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने उस रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि वह रेपिस्ट ट्यूनीशिया का रहने वाला है और प्रâांस में अवैध ढंग से रह रहा था। इस घटना का पता चलते ही प्रâांस सरकार ने भी आरोपी को तुरंत देश छोड़कर जाने का आदेश दे दिया है।