मुख्यपृष्ठग्लैमरफिर जमेगी जोड़ी

फिर जमेगी जोड़ी

ब्लॉकबस्टर फिल्म `बाहुबली’ में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। जो लोग आज भी दोनों को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं, उन सभी पैंâस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, `बाहुबली’ के बाद इन दोनों सितारों ने दोबारा साथ काम नहीं किया। इस मूवी से पहले भी दोनों ब्लॉकबस्टर मूवी मिर्ची लेकर साथ आए थे। इसके बाद से ही दर्शक दोनों सितारों को दोबारा ऑनस्क्रीन पर एक-साथ देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच साउथ सिनेमाई दुनिया से एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों सितारे एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि इन दोनों सितारों को निर्देशक लोकेश कनगराज अपनी अगली मूवी में लेकर आने की तैयारी में हैं। तमिल फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज सुपरस्टार प्रभास के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, जो अब बनकर तैयार है। खबर है कि इस मूवी को बाहुबली प्रोड्यूसर शोभु यारलगदा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस मूवी में अदाकारा अनुष्का एक अहम किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। मगर इस खबर भर से ही प्रभास और अनुष्का के पैंâस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। खैर, इतना तो तय है इस बार भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब जमेगी।

अन्य समाचार

फेक आलिया