मुख्यपृष्ठनए समाचारमंत्री हैं, कार्यालय है, पर पीए नहीं!..भाजपा ने घाती से छीना मंत्रियों...

मंत्री हैं, कार्यालय है, पर पीए नहीं!..भाजपा ने घाती से छीना मंत्रियों के निजी पीए के नियुक्ति का अधिकार

सामना संवाददाता / मुंबई

महायुति सरकार आने के बावजूद मनपसंद मंत्री पद नहीं मिलने से घाती गुट में बेचैनी है। इसके अलावा भाजपा ने मंत्रियों के निजी सचिवों (पीए) की नियुक्ति का अधिकार भी छीन लिया है। घाती गुट के बारह मंत्रियों में से केवल तीन को ही निजी सचिव दिया गया है, जबकि अन्य मंत्री अब भी निजी सचिवों का इंतजार कर रहे हैं। कुल मिलाकर घाती गुट के मंत्री और कार्यालय तो हैं, पर पीए नहीं हैं इसलिए बंगलों की बजाय मंत्रियों की बैठकें फ्लैटों में हो रही हैं। ऐसे में इस गुट की भाजपा से नाराजगी और भी बढ़ गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की हरी झंडी के बिना भाजपा के मंत्रियों को पीए-पीएस या ओएसडी नहीं मिलेंगे। घाती गुट के भी मंत्रियों के पीए नियुक्त करने का अधिकार फडणवीस ने अपने पास ही रखा है। यहां तक कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी अब तक केवल एक पीएस और एक विशेष कार्य अधिकारी ही मिला है। स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक वैâबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री योगेश कदम को अभी भी निजी सचिव नहीं मिले हैं। बिनेट मंत्री गुलाबराव पाटील, संजय राठौड़, उदय सामंत, शंभूराज देसाई, भरत गोगावले, प्रकाश आबिटकर और राज्य मंत्री आशीष जायसवाल को अभी तक पीए नहीं दिया गया है। इसके चलते मंत्रियों के पास फाइलों का अंबार लगते जा रही हैं।
बेचैन हैं सुपर क्लास वन अधिकारी
मंत्रियों के पीए सरकारी सेवा में सुपर क्लास वन अधिकारी होते हैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री फडणवीस के खास अधिकारी अतुल वझे इन अधिकारियों को मंत्रियों के कार्यालयों में नियुक्त करने से पहले इंटरव्यू ले रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था का अंदाजा है, लेकिन इन क्लास वन अधिकारियों में इस बात को लेकर बेचैनी है कि मंत्रियों के पास नियुक्तियों के संबंध में पार्टी संगठन का ही कोई व्यक्ति उनकी किस्मत का फैसला करेगा।

अन्य समाचार