स्टार भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस से भारत लौट आईं। विनेश का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। विनेश को रिसीव करने स्टार रेसलर्स बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे थे। विनेश अब दिल्ली से अपने पैतृक गांव बादली गई हैं। बादली जाने के क्रम में जगह-जगह विनेश का ग्रैंड वेलकम हुआ। हरियाणा के बादली में भी लोगों ने विनेश फोगाट का शानदार स्वागत किया। इस दौरान विनेश फोगाट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘जितने भी लोग स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने हमें गोल्ड मेडल नहीं दिया तो क्या हो गया. हमारे अपनों ने हमें गोल्ड से भी ऊपर नवाजा है। ये मान-सम्मान के आगे हजारों गोल्ड मेडल फीके हैं। विनेश फोगाट के स्वागत के लिए उनके गांव में ९ क्विंटल लड्डू बनाए गए हैं, साथ ही पकौड़े तले गए। गांव वालों का कहना है कि मेडल न आने से निराश जरूर हैं, लेकिन उनके गांव की बेटी ने देश का जो नाम रोशन किया है वह किसी गोल्ड से काम नहीं है और उनको आगे ओलिंपिक के लिए तैयारी करनी चाहिए।