मुख्यपृष्ठनए समाचारझारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति का तीसरा अलंकरण समारोह

झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति का तीसरा अलंकरण समारोह

-डॉ. रजनी गुप्ता को श्रेष्ठ लेखन के लिए डॉ. रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति, रांची के द्वारा रांची प्रेस क्लब में कल रविवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शंभू बादल ने की। समारोह में हिंदी समेत अन्य झारखंडी भाषाओं में साहित्यकारों के विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विशिष्ठ साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 15 विशिष्ट साहित्यकारों को साहित्य जगत में विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ लेखन के लिए रामगढ़ की डॉ. रजनी गुप्ता को डाॅ. रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार पंकज मिश्रा एवं राकेश कुमार सिंह तथा अध्यक्ष शिरोमणि महतो एवं महासचिव नीरज नीर के द्वारा डॉ. रजनी गुप्ता को सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकारों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. रजनी गुप्ता ने इस विशिष्ठ सम्मान के लिए झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति, रांची का आभार व्यक्त किया।

अन्य समाचार