मुख्यपृष्ठनए समाचारये तो लूट है भाई! ... २५० रुपए का मैंगो जूस, प्‍लास्टिक...

ये तो लूट है भाई! … २५० रुपए का मैंगो जूस, प्‍लास्टिक ग्‍लास के भी वसूले ४० रुपए

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
माना मुंबई महंगी है, लेकिन अब लूट हो रही है। यह दर्द एक ग्राहक का है, जो सोशल मीडिया पर छलका। ग्राहक ने बताया कि वह मुंबई के ठाणे स्थित एक रेस्‍तरां में जूस पीने चला गया। ३ लोगों के लिए मैंगो जूस ऑर्डर किया और जब बिल आया तो दिमाग घूम गया। माना कि मुंबई महंगा शहर है, लेकिन यह तो पूरी तरह लूट हो रही है। रेस्‍तरां वाले ने एक तो २५० रुपए का एक गिलास जूस पिलाया। ऊपर से प्‍लास्टिक के ग्‍लास के लिए भी १२० रुपए वसूल लिए।
मुंबई निवासी रवि हांडा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपना बिल शेयर करते हुए रेस्‍तरां के खिलाफ जमकर गुस्‍सा उतारा। उनका बिल देखने से साफ पता चलता है कि ३ ग्‍लास जूस के लिए रेस्‍तरां वाले ने ९१४ रुपए का बिल वसूल किया है। बिल में २५० रुपए का मैंगो जूस कुल ७५० रुपए, ४०-४० रुपए प्‍लास्टिक ग्‍लास के लिए और बाकी जीएसटी वसूला है। ग्राहक रवि हांडा ने लिखा, आखिर १ रुपए की कीमत वाले प्‍लास्टिक ग्‍लास के लिए कोई ४० रुपए वैâसे वसूल सकता है।
क्‍या है रेस्‍तरां का नाम
रवि हांडा ने एक्‍स पर लिखा, ‘कौन है जो डिस्‍पोजल वाले प्‍लास्टिक ग्‍लास के लिए ४० रुपए चार्ज करता है। मुझे पता है कि मुंबई महंगा है, लेकिन यह तो अराजकता है।’ रवि द्वारा शेयर किए गए बिल में रेस्‍तरां का नाम शाही दरबार लिखा है, जो ठाणे के विवियाना मॉल में स्थित है। बिल में ३ मैंगो जूस के लिए रेस्‍तरां ने ९१४ रुपए वसूले हैं। इसमें १२० रुपए तो सिर्फ प्‍लास्टिक ग्‍लास के लिए ही ले लिया।

अन्य समाचार