डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने डांसिंग मूव्स से सभी के चेहरे पर हमेशा एक प्यारी-सी मुस्कुराहट ले आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने नृत्य से सभी को मदहोश करनेवाली नोरा डिप्रेशन के दर्द से जूझ चुकी हैं। दरअसल, इस बात का खुलासा खुद नोरा ने किया था, जहां उन्होंने बताया था कि उन्हें किसी से बेहद मोहब्बत थी और उनके प्यार ने उन्हें धोखा दिया था। उनके एक्स बॉयप्रâेंड ने उन्हें छोड़ दिया था और फिर एक दिन उनके एक्स की शादी की खबर उन्हें मिली थी। नोरा ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वो खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। इतना ही नहीं, नोरा डिप्रेशन तक का शिकार हो गई थीं। दिल टूटने के बाद नोरा अपने करियर पर फोकस भी नहीं कर पा रही थीं। बता दें कि जिस शख्स के साथ नोरा के डेटिंग की खबरें आ रही थीं वह कोई और नहीं, बल्कि अंगद बेदी थे। लेकिन फिर एक दिन दोनों की राहें जुदा हो गर्इं और अंगद ने नेहा धूपिया से ब्याह रचा लिया। ब्रेकअप के इस दर्द को बयां करते हुए नोरा ने बताया था कि हर लड़की अपनी जिंदगी के इस फेस से गुजरती है। मैं ब्रेकअप के बाद खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। दो महीने तक वो अपने घर में ही बंद होकर रही थीं। इस दौरान वो अपने काम पर भी नहीं जाती थीं। वाकई नोरा के लिए यह दर्द सहना आसान नहीं था।