मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र के स्वाभिमान से खेलनेवालों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं...

महाराष्ट्र के स्वाभिमान से खेलनेवालों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं …कांग्रेस का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने से जनता में काफी आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनन-फानन में प्रतिमा का अनावरण किया। राजनीतिक लाभ के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक में हुए भ्रष्टाचार ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। भले ही मुख्यमंत्री अब माफी मांग रहे हैं, लेकिन अब इसका कोई फायदा नहीं है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि महाराष्ट्र के स्वाभिमान का अपमान करनेवालों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि भाजपा महायुति सरकार कमीशनखोर है। उन्होंने महाराजा की प्रतिमा में भी कमीशनखोरी की है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं। महज ८ महीने में महाराज की प्रतिमा का ढह जाना यह दर्शाता है कि इस प्रतिमा का निर्माण कितना घटिया था। राज्य सरकार अब इसकी जिम्मेदारी नौसेना पर डाल रही है, जबकि नौसेना ने कहा है कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है, वे जिम्मेदारी से बच रहे हैं। साथ ही भाजपा की मानसिकता महाराज का अपमान करने की है। कांग्रेस पार्टी ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महाराज का अपमान करने के लिए माफी मांगने के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

अन्य समाचार

रहमते नजर

भ्रम