प्रियंका चोपड़ा जितनी हॉट और बोल्ड हैं, उतनी ही बेबाकी से अपनी बात रखने में वो सक्षम हैं। यही वजह है कि हर दिन वे नए-नए खुलासे कर रही हैं। वो भी बिना डरे और बिना हिचके। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ पर चर्चा की और कहा कि उन्होंने जिन एक्टर्स के साथ डेट किया उन सभी ने उन्हें डोरमैट समझा। हालांकि, यह इशारा किस एक्टर की ओर है इस बात का खुलासा तो नहीं हो पाया है। लेकिन हां, एक्ट्रेस ने ये बात कबूल की है। बता दें कि हॉलीवुड जाने से पहले प्रियंका का नाम कई को-स्टार्स के साथ जुड़ा और चर्चे भी खूब हुए। हालांकि, कोई भी रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। अब एक इंटरव्यू में प्रियंका का यही दर्द छलक पड़ा है। निक जोनस से शादी करने से पहले वो कई एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में थीं, पर सारे असफल रहे। एक्ट्रेस ने अपने सभी एक्स के बारे में खुलकर बात की। इस पर और बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, `मैं एक के बाद एक रिलेशनशिप में रही। सभी रिश्तों के बीच कभी खुद को समय नहीं दे पाई। मैंने हमेशा उन एक्टर्स को डेट किया, जिनके साथ मैंने काम किया या जिन लोगों से मैं सेट पर मिली।’ प्रियंका ने कहा कि `अपनी जिंदगी में आए लोगों के लिए मैंने हमेशा केयर टेकर की तरह रोल प्ले किया। उनके लिए अपना काम छोड़ देती थी, शूट वैंâसिल कर देती थी, उनका खयाल रखती थी। ऐसा ही तो हमें सिखाया जाता है कि पुरुष को हमेशा इंपॉर्टेंट फील करवाओ। मुझे सब नॉर्मल लगता था। ये सब करके मैं डोरमैट की तरह बन गई थी, जैसा हमें बताया जाता है कि परिवार को जोड़कर रखने की जिम्मेदारी औरत की होती है।’