एजेंसी / न्यूयॉर्क
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के चुनाव की दौड़ में हिंदुस्थानी मूल के तीन शख्स शामिल हैं। ये हैं निक्की हेली, विवेक रामास्वामी और हर्षवर्धन सिंह। ये तीनों ही रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें निक्की और विवेक ने पहले घोषणा की और अब हर्षवर्धन भी इस रेस में शामिल हो गए हैं।
हिंदुस्थानी मूल के अमेरिकी इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने भी उम्मीदवारी की मांग है। ३८ वर्षीय हर्ष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। खुद को आजीवन रिपब्लिकन और अमेरिकियों का सच्चा हितैषी बताने वाले हर्ष, डोनाल्ड ट्रंप के पैâन हैं। लेकिन अब ट्रंप से खुद को बेहतर उम्मीदवार मानते हैं। ट्विटर पर वीडियो संदेश में हर्षवर्धन ने कहा कि ‘पिछले कुछ वर्षों में हुए बदलावों को पलटने और अमेरिकी मूल्यों को बहाल करने के लिए हमें मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। यही कारण है कि मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए २०२४ के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन करने का पैâसला किया है।’