सामना संवाददाता / कल्याण
शहर की यातायात पुलिस विभाग के लिए शुक्रवार सुबह डोंबिवली-पूर्व के इंदिरागांधी चौक और शुभम हॉल में यातायात नियम और प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से साढ़े 12 बजे के दरिमयान चले इस कार्यक्रम के दौरान कल्याण, कोलसेवाड़ी, डोंबिवली के यातायात विभाग के पुलिस अधिकारी,अमलदार, ट्रैफिक वार्डन आदि को यातायात से संबंधित नियम व व्यवस्थापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृति सहायक पुलिस उपनिरीक्षक श्रीधर सारंग ने पीपीटी के माध्यम से सभी का मार्गदर्शन किया। ठीक इसी प्रकार स्व. इंदिरागांधी चौक के पास अमलदार लोगों द्वारा कम समय में अधिक से अधिक वाहनों को सुचारुरूप से नियंत्रित करने के लिए जानकारी दी गई। इस मौके पर यातयात विभाग के 5 अधिकारी, 40 अमलदार और 30 ट्रैफिक वार्डन मौजूद थे।