सामना संवाददाता / मुंबई
अंतरिक्ष में होनेवाली बड़ी खगोलीय घटनाओं का पता हमें भले ही न चलता हो, पर वैज्ञानिक सब देखते रहते हैं। अब एक ब्लैकहोल को लेकर वैज्ञाानिकों ने खतरे की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ८ अरब प्रकाश वर्ष दूर एक ब्लैकहोल में जबरदस्त विस्फोट हो रहा है और यह पृथ्वी को शॉक दे सकता है।
वैज्ञानिकों के लिए ब्लैक होल अंतरिक्ष की सबसे बड़ी और अजीब पहेली है। इसीलिए वैज्ञानिक इससे जुड़ी अंतरिक्षीय घटनाओं की गुत्थियों को सुलझाने में जुट जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्लैकहोल में हो रहे ये विस्फोट पृथ्वी के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय एक विशालकाय ब्लैक होल सक्रिय है। इसमें अक्सर बड़े विस्फोट हो रहे हैं। विस्फोटों के दौरान ब्लैकहोल से बड़ी तीव्र विकिरणें निकलती हैं, जो अंतरिक्ष में मंडराती रहती हैं। अगर ये पृथ्वी के करीब आती हैं तो यहां के वायुमंडल पर बुरा प्रभाव डालेंगी। ये अंतरिक्ष के हमारे सुरक्षा कवच ओजोन परत को भी नष्ट कर देंगे। इससे अंतरिक्ष के खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर इंसानों और अन्य जीवों को नष्ट कर सकते हैं।
अपने ही ग्रह को निगल गया तारा
मई के पहले हफ्ते में खगोलविदों ने अपने ही ग्रहों को निगल रहे एक तारे के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि ये डरावना था और छोटे-छोटे ग्रहों को किसी तारे के निगलने का दृश्य अंतरिक्ष में अब तक देखी गई काफी हिंसक घटना थी। वैज्ञानिकों ने बताया कि जब तारा अपने ही ग्रहों को निगल रहा था तो बड़े और भयानक धमाके भी हो रहे थे। शोध से पता चला है कि ब्लैकहोल में तीन साल से लगातार विस्फोट धरती के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।