कुदरत के खेल भी निराले हैं। कभी-कभी ऐसी घटनाएं सुनने में आती हैं, जिनकी कल्पना भी शायद हमने पहले नहीं की हो। कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक नवजात बच्चे के पेट में जुड़वां बच्चे पलते हुए मिले। डॉक्टर भी ये देखकर हैरान रह गए। ३२ साल की महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया है, जो है तो लड़का लेकिन उसके पेट में दो जुड़वां बच्चे पल रहे थे। है ना अजीब?
बता दें कि इस बच्चे का जन्म १ फरवरी को हुआ है, जो ३५ हफ्ते का स्वस्थ बच्चा है। बच्चे की स्कैनिंग करने वाले डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि स्कैनिंग के वक्त ही उन्होंने बच्चे के साथ कुछ अजीबोगरीब चीज देखी। उसके पेट में एक दो भ्रूण थे, जिसमें से एक की कुछ हड्डियां और बाल थे जबकि दूसरा भ्रूण बच्चे के पेट के निचले हिस्से में था। ये दुनिया के कुछ २०० दुर्लभ केसेज में से एक है, जब बच्चे के शरीर के अंदर दूसरे भ्रूण पलने लगे हों। राहत की बात ये है कि बच्चे के जन्म के बाद ही उसके पेट से दोनों भ्रूण निकाल लिए गए, जो सर्वाइव करने लायक विकसित नहीं थे। अब बच्चा और उसकी मां, दोनों ही स्वस्थ हैं। उसके पेट में एक दो भ्रूण थे, जिसमें से एक की कुछ हड्डियां और बाल थे जबकि दूसरा भ्रूण बच्चे के पेट के निचले हिस्से में था। ये दुनिया के कुछ २०० दुर्लभ केसेज में से एक है, जब बच्चे के शरीर के अंदर दूसरे भ्रूण पलने लगे हों।