अप्रैल, २०२२ में आलिया भट्ट ने सुपरस्टार रणबीर कपूर से शादी की थी ये बात तो आप सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप लोग ये बात भी जानते हैं कि रणबीर से शादी करने से पहले आलिया ने एक हफ्ते पहले ही रणवीर सिंह से शादी की थी। आप भी ये जानकर शॉक्ड हुए ना! इस बात का खुलासा खुद आलिया ने ही किया है। लेकिन रणवीर से उनकी शादी असली नहीं बल्कि फिल्मी यानी नकली शादी थी। दरअसल, हुआ यूं था कि आलिया और रणबीर कपूर ने १४ अप्रैल २०२२ को शादी की थी। ये काफी सिंपल वेडिंग थी, जिसमें परिवार और करीबी लोगों को ही इनवाइट किया गया था। हालांकि, इसके बावजूद इस शादी के चर्चे खूब हुए। लेकिन इस असली शादी से ठीक चार दिन बाद ही आलिया शूटिंग में जुट गई थीं और उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का वेडिंग सीन शूट किया था। यानी जिस हफ्ते आलिया-रणबीर की शादी हुई उसी हफ्ते आलिया ने रणवीर संग नकली ब्याह भी रचाया था। जहां फिल्म में आलिया-रणवीर की वेडिंग काफी ग्रैंड दिखाई गई है तो वहीं आलिया की खुद की असली शादी काफी सिंपल थी। घर में परिवार की मौजूदगी में हुई इस शादी में दुल्हन बनी आलिया ने काफी हल्की साड़ी पहनी थी तो वहीं नो मेकअप लुक में वो छा गई थीं। लिहाजा आलिया ने इस इंटरव्यू में खुशी जताई कि अच्छा हुआ कि उनकी रीयल शादी इतनी ग्रैंड नहीं थी क्योंकि वो ये सब हैंडल नहीं कर पातीं।