मुख्यपृष्ठनए समाचारउल्हास नदी खतरे के निशान से ऊपर...300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर...

उल्हास नदी खतरे के निशान से ऊपर…300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया

सामना संवाददाता / बदलापुर

विगत दो दिन से दिन-रात शुरू निरंतर मानसूनी बरसात के चलते उल्हास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके कारण बदलापुर-पश्चिम के कई इलाकों में पानी भर गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तीन सौ लोगों को नपा प्रशासन ने सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किया है। बदलापुर, उल्हासनगर, कल्याण ग्रामीण में पानी का तांडव देखा जा रहा है।
बुधवार की रात्रि से जोरदार बरसात शुरू है और शुक्रवार तक भरी बरसात होने की सम्भावना मौसम विभाग ने जताया है। गुरुवार को उल्हास नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर दिया है। उल्हास नदी के उद्गम स्थान लोणावला, कर्जत जैसे क्षेत्र में भरी बरसात की आशंका मौसम विभाग ने जताया है, जिसके कारण उल्हास नदी के किनारे बसे बदलापुर, मांजरली, हेंद्रेपाडा, वालीवली, सोनिवली, रमेशवाड़ी, बैरेज रोड परिसर में पानी आने की सम्भावना है। उपर्युक्त परिसर में घर, रास्ते, दुकान में पानी भर गया है। दोपहर के ढाई बजे से उल्हास नदी का पानी 18.80 मी. शाम पौने पांच बजे तक पानी स्थिर रहा। पानी का स्तर बढ़ सकता है। कुलगांव, बदलापुर नगर परिषद के अग्निशमक अधिकारी भागवत सोनोने सरकारी लोगों के साथ उल्हास नदी के जल स्तर पर निगरानी रखे हुए हैं। भविष्य की जोखिम भरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ की टीम भी बदलापुर में पहुंच गई है।
बदलापुर के तीन सौ नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया है। तीन सौ लोगों को बदलापुर-पश्चिम के बीएसयूपी की इमारत में रखते हुए लोगों को भोजना, चाय, पानी व रहने की व्यवस्था नपा प्रशासन की तरफ से की गई है। बदलापुर नगर परिषद के नवनियुक्त मुख्याधिकारी मारुती गायकवाड भी परिस्थिति पर गौर कर रहे हैं। कर्जत-बदलापुर मार्ग पर पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कुलगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोविंद पाटील के अलावा बदलापुर-पूर्व व पश्चिम के पुलिस स्टेशन के अधिकारी भी बाढ़ परिस्थिति के चलते किसी तरह की अनहोनी न हो, उससे निपटने के लिए गस्त लगा रहे हैं। उल्हास नदी की बाढ़ जैसी स्थिति के कारण रायता पुल पानी के नीचे जाने के कारण कल्याण नगर महामार्ग के वाहनों का आवागमन भी बंद कर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।

अन्य समाचार