मुख्यपृष्ठनए समाचारअसंवैधानिक... अवैध... अनैतिक... शर्म बची हो तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दे दें -आदित्य...

असंवैधानिक… अवैध… अनैतिक… शर्म बची हो तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दे दें -आदित्य ठाकरे

सामना संवाददाता / मुंबई
असंवैधानिक… अवैध… अनैतिक… सुप्रीम कोर्ट के पैâसले के बाद शिंदे-भाजपा की गद्दार सरकार के लिए यही सही शब्द हैं। ऐसी प्रतिक्रिया शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर व्यक्त की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यदि असंवैधानिक मुख्यमंत्री में कोई नैतिकता और शर्म बची है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा लिए गए फैसले गलत थे, जिसके कारण आदित्य ठाकरे ने कोश्यारी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल द्वारा निभाई गई भूमिका और मिंधे सरकार को सत्ता में लाने के लिए उन्होंने जो मदद दी, वह लोकतंत्र और संविधान के दमन का प्रमाण है। वह राज्यपाल के रूप में नहीं बल्कि एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। अगर असंवैधानिक मुख्यमंत्री में जरा सी भी नैतिकता और शर्म बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर कहा कि उन लोगों की सत्ता की लालसा उजागर हो गई है। लेकिन नैतिकता और लोकतंत्र सर्वोपरि है।

अन्य समाचार