मुख्यपृष्ठनए समाचारआबादी बढ़ाने के लिए अनोखा ऑफर ... बच्चे बढ़ाओ, ईनाम पाओ!

आबादी बढ़ाने के लिए अनोखा ऑफर … बच्चे बढ़ाओ, ईनाम पाओ!

दक्षिण कोरिया का अनोखा फॉर्मूला

दुनिया की आबादी निरंतर बढ़ रही है और इसमें एशिया का प्रमुख रोल है। एशिया में हिंदुस्थान, पाकिस्तान और चीन ये तीन बड़े राष्ट्र हैं, जो एक बड़ी आबादी संभालते हैं। चीन ने तो वृद्धि दर में नियंत्रण किया है, पर हिंदुस्थान और पाकिस्तान में मानो कंपीटिशन लगा हुआ है। हिंदुस्थान में सरकार ने आबादी पर कंट्रोल करने के लिए कई अभियान चला रखे हैं, पर यहां इस संबंध में कड़े कानून का अभाव है। ऐसे में तमाम प्रयास विफल होते जा रहे हैं और आज देश १४० करोड़ के आंकड़े के पार निकल चुका है, पर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आबादी गिर रही है और वहां बच्चा पैदा करने पर सरकार की ओर से इनामी राशि दी जाती है। इनमें दक्षिण कोरिया का नाम प्रमुख है। इसके अलावा प्रâांस भी इस लिस्ट में शामिल है।
एशिया में दक्षिण कोरिया और जापान ऐसे देश हैं, जिनकी आबादी लगातार गिर रही है। स्थिति यहां तक हो गई है कि यहां बच्चे पैदा करने पर सरकार पैसे दे रही है। जापान की अबादी लगातार १२वें वर्ष गिरी है। वहीं दक्षिण कोरिया सबसे कम जन्मदर वाला देश है। दक्षिण कोरियाई सरकार बच्चे पैदा करने पर मां को पिछले साल से १.२ लाख रुपए दे रही है। प्रâांस में दिए जानेवाले पैसे से भी ये ज्यादा है।
दक्षिण कोरिया में सरकार बच्चों के पालन-पोषण के लिए हर महीने रुपए दे रही है। एक वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए हर सप्ताह ५२८ डॉलर (४३,३३७ रुपए) हर महीने दिए जाते हैं। इसके बाद २ साल की उम्र तक शिशु के लिए २६४ डॉलर (२१,६०० रुपए) हर महीने दिए जाते हैं। २०२४ में सरकार इसे बढ़ाएगी। तब एक साल की उम्र तक ७५५ डॉलर (६१,९६८ रुपए) और २ साल की उम्र तक ३७७ डॉलर (३०,९४३ रुपए) दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकार कम आय वाले परिवारों और एकल माता-पिता को बच्चे के प्राथमिक स्कूल की उम्र तक १५१ डॉलर (१२,३९३ रुपए) हर महीने देगी।
जापान की आबादी घटी
जापान की आबादी की बात करें तो वह २०२२ में ५,५६,००० कम होकर १२.४ करोड़ रह गई। बुधवार को जारी डेटा के मुताबिक रिकॉर्ड संख्या में गिरावट देखी गई है। १९५० के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। लगातार गिर रही जापान की आबादी दिखाती है कि इस चुनौती से निपटने के लिए तत्काल एक सिस्टम बनाना होगा। आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय के अनुसार, टोक्यो को छोड़कर बाकी हर जगह जनसंख्या में गिरावट देखने को मिली है।

बच्चे के लिए ३१ लाख
सरकार की कई स्कीमों के तहत माता-पिता खिलौने किराए पर भी ले सकते हैं। अन्य लाभों की बात करें तो गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा, बांझपन का उपचार और बेबी सिटिंग की व्यवस्था भी सरकार दे रही है। दक्षिण कोरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बुसान में अलग से बोनस दिया जाता है। तीन या तीन से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर स्थानीय सरकार अभी ३७७ डॉलर (३०,९४३ रुपए) दे रही थी। अब इसे बढ़ाकर ७,५५२ डॉलर (६,१९,८५२ रुपए) कर दिया गया है। दक्षिण कोरिया के जिओला प्रांत में सात साल तक बच्चे के लिए हर महीने ४३५ डॉलर (३७,१८१ रुपए) की स्कॉलरशिप दी जाती है।

अन्य समाचार