मुख्यपृष्ठनए समाचारयूपी निकाय चुनाव: हिंसक वारदातों के साथ प्रथम चरण का मतदान समाप्त...

यूपी निकाय चुनाव: हिंसक वारदातों के साथ प्रथम चरण का मतदान समाप्त …सत्ता का दुरुपयोग करते दिखे भाजपाई

मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव छिटपुट हिंसक वारदातों के साथ शुरुआत हुई। मैनपुरी में भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा तो अमरोहा में प्रत्यासी की हत्या। लखीमपुर, गोरखपुर, झांसी समेत कई जिलों में हिंसक झड़प तो प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फर्जी मतदान को लेकर घंटों मतदान रुकने जैसी घटनाओं के बीच प्रथम चरण का चुनाव 56 प्रतिशत मतदान के साथ 9 मंडलों के 37 जिलों के 10 नगर निगमों 104 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतो में 7593 पदों के लिए मतदान सम्पन्न हुआ।

निकाय चुनाव के बहाने लोकसभा चुनाव में सभी तरह का समीकरण साधने के लिए सत्ता शासन धन बल का पूरा प्रयोग भाजपा द्वारा किया जा रहा है।
बीएसपी और कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को पुनः स्थापित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी भारी दम खम के साथ चुनाव लड़ रही है तो मुख्य विपक्षी दल सपा, बीजेपी को मजबूती से घेरने के साथ मजबूत टक्कर दे रही है। सभी पार्टियां अपने-अपने जातिगत समीकरण के साथ ज़ोर अजमाइस कर रही है। जहां समाजवादी पार्टी यादव-मुस्लिम को अपने साथ रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है तो मायावती अपने परंपरागत दलित वोट के साथ अन्य पिछड़े वर्ग और मुसलमानों को रिझाने का प्रायस कर रही है। बीजेपी सवर्ण पिछड़ा वर्ग के साथ मुसलमानों को अपने साथ जोड़ने के लिए बहुत जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को प्रत्याशी बना कर दांव चलते हुए तरह-तरह के लुभावने वादे करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रचार आभियान से खुद को अलग रखा है। समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव मैदान में है तो भाजपा के बागी नेता खुद भाजपा को धूल चटाने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और सरकार द्वारा झूठे वादे विफल संचालन भाजपा के विरोध में माहौल तैयार कर दिया है, जिसकी वास्तविकता को योगी आदित्यनाथ भांप कर चुनाव अभियान कि बागडोर खुद संभालते हुए प्रतिदिन 3 से 4 जिलों का दौरा करते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। लाइन में लगे लोग 6 बजे के बाद भी वोट डालते मिले ।
प्रयागराज नगर निकाय चुनाव में शाम 5 बजे तक का आंकड़ा हुआ जारी
नगर निगम में शाम 5 बजे तक 28.59 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। आठ नगर पंचायतों में 49.5 फीसदी लोगों ने वोट डाले। शाम 6 बजे तक मतदान होना है। जिले में कुल लगभग 33 फ़ीसदी मतदान हुआ है। मुरादाबाद में 5 बजे तक 59% मतदान हुआ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय चुनाव में मतदान के दौरान बूथों पर भाजपा और प्रशासन के लोग लूट करते रहे।  समाजवादी पार्टी कई तरह के माध्यमों से प्रशासन व चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मैनपुरी और सहारनपुर जिले में बूथ लूटने और वोट न डालने देने का आरोप लगाया। आरोप प्रत्यारोप के साथ उम्मीदवारों की किस्मत 13 मई तक ईवीएम में बंद हो गई ।

अन्य समाचार