मुख्यपृष्ठनए समाचारमाफियाओं की पत्नियों को पकड़ने में यूपी पुलिस नाकाम, शाइस्ता, जैनब...

माफियाओं की पत्नियों को पकड़ने में यूपी पुलिस नाकाम, शाइस्ता, जैनब और अफशां के नेटवर्क में उलझी पुलिस

सामना संवाददाता / प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में माफिया की पत्नियों को पड़कने में यूपी पुलिस नाकाम है। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। दोनों पर पुलिस ने ५०-५० हजार रुपए का इनाम रखा हुआ है। पुलिस की टीमें दोनों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। बता दें कि प्रयागराज में २४ फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी। २५ फरवरी को उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया था। शाइस्ता पर ५० हजार का इनाम घोषित किया गया है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस फरार शाइस्ता की तलाश में जुटी है। शाइस्ता पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी है। शाइस्ता किसी सुरक्षित ठिकाने पर छिपी है। शाइस्ता बेटे के एनकाउंटर के बाद और अपने शौहर और देवर की हत्या के बाद चेहरा तक देखने के लिए नहीं आर्इं। वहीं अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार है। जैनब भी अपने शौहर के जनाजे में शामिल नहीं हुई थी।
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां फरार
अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या हो गई है, दोनों की पत्नियां भी फरार हैं। इनके अलावा माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां भी फरार है। मुख्तार की पत्नी अफशां भी अपने शौहर के गुनाहों की राजदार है और पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने अफशां पर पहले २५ हजार का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर ५० हजार कर दिया है। मुख्तार अंसारी की कंपनी में उसकी पत्नी अफशां का शेयर सबसे अधिक है। इस पर ईडी ने पूछताछ के लिए अफशां को नोटिस भेजा। लेकिन अफशां नहीं पहुंची।

अन्य समाचार