मुख्यपृष्ठनए समाचारविशालगढ़ की घटना एक प्रकार का है आतंकवाद! ... प्रतिपक्ष के नेता वडेट्टीवार...

विशालगढ़ की घटना एक प्रकार का है आतंकवाद! … प्रतिपक्ष के नेता वडेट्टीवार का सरकार पर जोरदार हमला

– लोकसभा में हार का ही है परिणाम
-शिव प्रेमी नहीं कर सकता यह कृत्य

सामना संवाददाता / मुंबई
कोल्हापुर जिले में पुरोगामी विचारों वाले सांसदों के चुने जाने से जातिवादी शक्तियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। इससे उनके मन में सचमुच कुछ साजिश पकने लगी है। अब तो केवल शिव प्रेमी के नाम पर ही विशालगढ़ की घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कोई सच्चा शिव प्रेमी ऐसा कृत्य नहीं कर सकता, जो घटना घटी वह एक प्रकार का आतंकवाद है। इस तरह का हमला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने किया है।

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि ऐसा गजापुर गांव में तब हुआ है, जब विशालगढ़ की तलहटी में अतिक्रमण का मामला गरम है। उन्होंने कहा कि यह गांव दरअसल वहां से दो किलोमीटर पहले ही है। वहां पुलिस और कलेक्टर मौजूद थे। विजय वडेट्टीवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमला धार्मिक स्थल पर पुलिस के सामने हुआ। गजापुर गांव में दूसरे धर्म के लोग भी थे। इसलिए उन्होंने कहा है कि गृहमंत्री को हरी झंडे के साथ नाचने की कोई जरूरत नहीं है। विजय वडेट्टीवार ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना को धार्मिक रंग देना निंदनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग की है।

वडेट्टीवार ने पूछा यह सवाल
कोल्हापुर जिले में एक पुरोगामी विचारधारा वाले सांसद के चुने जाने से जातिवादी ताकतों को गुस्सा क्यों आना चाहिए? इस तरह का सवाल वडेट्टीवार ने किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से मिशावाला भिड़े नाम का एक शख्स धर्मों के बीच झगड़ा पैदा करने की कोशिश कर रहा है। इस मामले का मास्टर माइंड कौन है? वह सामने आना चाहिए। क्या असली मास्टर माइंड सरकार में है? इसलिए इस मामले की गहन जांच कर दोषियों को ढूंढकर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस तरह की मांग भी विजय वडेट्टीवार ने की है।

पुलिस अधीक्षक का हो निलंबन
पुलिस ५० मीटर दूर बैठी थी, उनके हाथों में डंडे थे। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस देखने की भूमिका में रही इसलिए इन सभी मामलों के लिए पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार हैं। नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार ने उन्हें निलंबित करने की मांग की है।

 

अन्य समाचार