मुख्यपृष्ठसमाचारसेना के जवानों के साथ सोना है जरूरी ... भोजन के लिए...

सेना के जवानों के साथ सोना है जरूरी … भोजन के लिए बिलखती महिलाओं की मजबूरी

– सेना के जवानों के साथ सोना है जरूरी
अफ्रीकी देश सूडान से दिल दहलानेवाली खबर सामने आई है। सूडानी शहर ओमदुरमान में जिंदा रहने के लिए जद्दोजहद कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्हें भोजन पाने के लिए सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सूडानी सैनिक यौन संबंध बनाने के बाद ही भोजन-पानी दे रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं को इसके लिए कतार में खड़े होकर रहना पड़ता है। दरअसल, गृह युद्ध की वजह से सूडान में आर्थिक हालात खराब हैं और लोगों के सामने खाने और पीने तक का संकट है।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ओमदुरमान में युद्ध के कारण वहां से भागने में विफल रहीं दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कहा कि जिंदा रहने के लिए उनके सामने सूडानी सेना के जवानों के साथ यौन संबंध बनाना ही एकमात्र विकल्प बच गया है। रिपोर्ट में पीड़ित महिलाओं के हवाले से कहा गया है कि सेना के जवान अपनी जिस्मानी आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में मजबूर महिलाओं को कतार में खड़े रखते हैं, फिर उनके साथ यौन संबंध बनाते हैं। इसके बदले में उन महिलाओं को कुछ भोजन-पानी मिलता है, जिससे वे अपना और अपने परिवार का पेट भर पाती हैं। महिलाओं का कहना है कि यौन संबंध बनाने की अधिकतर घटनाएं पैâक्टरी वाले इलाकों में होती हैं, जहां सैनिकों ने हमले कर खाने-पीने के सामान का बड़े पैमाने पर भंडारण कर रखा है।
अब तक १५,००० लोगों की मौत
सूडान में पिछले एक साल से गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है। पिछले साल १५ अप्रैल को राष्ट्रव्यापी गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से ही महिलाओं के साथ सैनिकों के जबरन रेप की खबरें आती रही हैं, लेकिन अब इन सैनिकों ने भोजन-पानी देने के एवज में भी महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। सूडान में सेना के परस्पर विरोधी शक्तिशाली गुट राजधानी खार्तूम पर कब्जे की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसकी वजह से वहां मानवीय संकट उठ खड़ा हुआ है। अब तक वहां १५,००० से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी है, जबकि १० हजार से ज्यादा लोग बेघर और विस्थापित हुए हैं। वहां लोग भोजन, र्इंधन, पानी, दवाइयों और बिजली की गंभीर किल्लत का सामना करने को मजबूर हैं।

अन्य समाचार