टर्मिनेटर के नाम से फेमस पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह दो टूक जवाब देने में माहिर माने जाते हैं। जब बात पाकिस्तान से पाकिस्तानियों की हो, तब तो सोने पे सुहागा समझिए। वैसे भी पाकिस्तान के कई खेल पत्रकार और स्पोर्ट्स से जुड़े इंफ्लूएंसर अक्सर कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे वह अपने खिलाड़ियों के साथ अपने देश का भी मजाक उड़वाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार पाकिस्तान के खेल इनफ्लुएंसर फरीद खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान में कौन सा खिलाड़ी बेहतर है? ऐसा सवाल पूछा। उनके इस सवाल पर हरभजन सिंह ने क्लास लगाने के साथ उनको उन्हीं की भाषा में जवाब भी दिया है। हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर के सवाल पर जबाव देते हुए उनके पोस्ट पर लिखा कि आज कल क्या फूंक रहे हो? क्या घटिया और मूर्खतापूर्ण सवाल है ये। भाइयों, इसको बताओ कि धोनी हर मामले में रिजवान से बहुत आगे हैं। आप रिजवान से भी ये सवाल करेंगे तो वह भी ईमानदारी से जवाब देंगे।