सामना संवाददाता / आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना शाहगंज क्षेत्र
के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर के कमरे की छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में कई लोग दब गए, वहीं इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छत का मलबा हटाते हुए रेस्क्यू किया। हादसे में घायल पांच महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए १२ से अधिक लोग दब गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू कर दिया।