तालिबान शासित अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों पर कड़े प्रतिबंध हैं। लड़कियों को पढ़ाई-लिखाई से दूर रखा गया है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं उन्हें पार्कों में घूमने तक की इजाजत नहीं है। लेकिन इन सबके बीच एक अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार, व्हिटनी राइट ने अफगानिस्तान का दौरा किया। अमेरिका की मशहूर पॉर्न स्टार व्हिटनी राइट ने हाल ही में तालिबान की आंखों में धूल झोंककर अफगानिस्तान की यात्रा की और यह यात्रा दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। इंस्टाग्राम पर १० लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली व्हिटनी ने पिछले कुछ वर्षों में मुस्लिम बहुल आबादी वाले कई देशों की यात्रा की है।
जिस तरह वह अफगानिस्तान में खुलेआम घूम रही हैं और हथियारों के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। यह बिना तालिबान की मदद के संभव ही नहीं है। क्योंकि २१वीं सदी में तालिबान के प्रशासन वाला अफगानिस्तान एकमात्र देश है, जहां लड़कियों को पढ़ाना अपराध है। अफगान लड़कियों को शिक्षा से केवल इसलिए प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि वे महिला हैं। यह तालिबान का दोहरा चरित्र दिखाता है। यह स्थिति अफगान महिलाओं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए हैरान करने वाली है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
इस घटना ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। एक अफगानी ने लिखा, ‘एक अमेरिकी एडल्ट स्टार बिना किसी समस्या के तालिबान शासित अफगानिस्तान में घूम सकती है, लेकिन अफगान महिलाएं अपने सामने के दरवाजे भी नहीं छोड़ सकतीं। पीआर के लिए तालिबान की प्यास की कोई सीमा नहीं है।