बीते कुछ दिनों से पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान योगराज सिंह ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था, इतना ही नहीं टीम इंडिया के पूर्व विश्व चैंपियन कप्तान कपिल देव को लेकर भी भला-बुरा कहा था। जिसके बाद अब कपिल देव का रिएक्शन भी सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक पॉडकास्ट के दौरान योगराज सिंह ने कहा था कि मैं कपिल देव के घर उसकी सबक सिखाने अपनी पिस्तौल लेकर गया था। वहीं अब इस पर कपिल का रिएक्शन सामने आया है। कपिल देव को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आते हुए देखा गया। तभी उनको पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान पैपराजी ने कपिल देव से योगराज सिंह के बयान के बारे में पूछा। इस पर कपिल देव ने कहा कौन है? किसकी बात कर रहे हो? जिस पर पैपराजी ने कहा कि योगराज सिंह, युवराज सिंह के पिता। जिस पर कपिल देव ने कहा ‘अच्छा और कुछ’ इसके बाद कपिल देव वहां से मुस्कुराकर निकल गए।