मुख्यपृष्ठनए समाचारजान निकलने तक क्यों पीटती रही पुलिस? ...सोमनाथ मौत मामले में वडेट्टीवार...

जान निकलने तक क्यों पीटती रही पुलिस? …सोमनाथ मौत मामले में वडेट्टीवार का सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई
परभणी पथराव मामले में न्यायिक हिरासत में बंद सोमनाथ सूर्यवंशी की जेल में मौत हो गई। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल नेटवर्विंâग साइट ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक एकाउंट पर किए गए पोस्ट में उन्होंने सवाल पूछा है कि क्या परभणी मामले में भीमसैनिक सोमनाथ सूर्यवंशी की न्यायिक हिरासत में मौत पुलिस द्वारा की गई हत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सूर्यवंशी के शरीर पर कई चोटें थीं। उसकी जान निकलने तक पुलिस उसे क्यों पीटती रही? पुलिस को पीटने का आदेश किसने दिया? पुलिस के पास छुपाने को क्या था? ये भी सवाल उन्होंने उठाए।
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमनाथ सूर्यवंशी को कई चोटें आर्इं और पुलिस कह रही थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था? इससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठता है। पुलिस बल प्रयोग कर रही थी और आंबेडकरी जनता पर बल का प्रयोग कर रही थी। इसका वीडियो सूर्यवंशी ने बनाया था। पुलिस ने इसी गुस्से में आकर क्या सूर्यवंशी को बेरहमी से पीटा?
मुख्यमंत्री दें जवाब
कुछ दिन पहले परभणी में भड़की हिंसा के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस बीच न्यायिक हिरासत में सोमनाथ सूर्यवंशी नामक शख्स की मौत हो गई है। पुराने विवाद के चलते बीड के केज तालुका के मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। इसे लेकर घेरते हुए सुप्रिया सुले ने मांग की है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि इन दोनों मामलों में वास्तव में क्या हुआ।

निलंबित हों दोषी अधिकारी
परभणी की घटना के बाद माहौल गरमा गया है और विपक्ष इस घटना को लेकर सरकार की आलोचना कर रहा है। साथ ही इस घटना का हर स्तर से विरोध हो रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी के नेता जीतेंद्र आव्हाड ने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की है।

अन्य समाचार