मुख्यपृष्ठनए समाचारपश्चिम बंगाल में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया! ...भाजपा नेता समेत ६...

पश्चिम बंगाल में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया! …भाजपा नेता समेत ६ गिरफ्तार

सामना संवाददाता / कोलकाता
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर राजनीतिक विरोध के चलते एक महिला को भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा निर्वस्त्र कर ३०० मीटर तक परेड करने के लिए मजबूर किया गया।
बताया गया है कि पीड़ित महिला पहले भाजपा की सदस्य थी और हाल ही में राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुई है। हालांकि, स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि यह विवाद राजनीतिक विरोध से इतर जल निकासी का मसला है, जिस पर दो पड़ोसियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं, पीड़िता का कहना है कि उसे पार्टी बदलने के चलते हमले का शिकार होना पड़ा। इस घटना की निंदा करते हुए टीएमसी ने भाजपा पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। कल आठ सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने महिला से मुलाकात की। मालूम हो कि यह घटना ऐसे समय में भाजपा के लिए शर्मिंदगी का सबब बनी है, जब पार्टी रेप-हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया, ‘चूंकि परिवार टीएमसी का समर्थन करता है इसलिए भाजपा ने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण महिला के खिलाफ ऐसा अत्याचार किया। यह घटना बेहद शर्मनाक है। हमने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वैâसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे प्रताड़ित किया। इसकी निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं।’

अन्य समाचार